फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A budget of Rs 35.58 lakh has been released to buy bicycles for 1223 students

Sirsa News: 1223 विद्यार्थियों को साइकिल खरीदने के लिए 35.58 लाख का बजट जारी

Fri, 27 Dec 2024 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 27 Dec 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 35.58 lakh has been released to buy bicycles for 1223 students
सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित किए गए साइकिल मेले की फाइल फोटो। संवाद।
सिरसा। छठी कक्षा में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से विद्यार्थियों द्वारा पसंद की गई 1223 साइकिलों का बजट जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 555 लड़कियों व 668 लड़कों के लिए 35 लाख 58 हजार की बजट राशि जारी कर दी है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को राशि जारी की गई। जिसके पश्चात शुक्रवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के मार्फत स्कूलों में बजट भेज दिया गया है। अब विद्यार्थियों को पसंद की गई साइकिल मिलेगी। जिससे वे आवागमन कर सकेंगे। यह बजट करीब करीब दो महीने के बाद जारी किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि 23 व 24 अक्तूबर को शिक्षा विभाग की मेरी साइकिल-मेरी पसंद योजना के तहत शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में दो दिवसीय साइकिल मेला लगाया गया। जिसमें जिले के सातों ब्लॉक में छठी कक्षा में पढ़ने वाले सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। साइकिल मेले में 555 लड़कियों ने 20 इंच और 668 लड़कों ने 22 इंची साइकिल पसंद की। अब शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों द्वारा पसंद की गई 1223 साइकिलों का बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से 20 इंची साइकिल खरीदने के लिए 2800 रुपये और 22 इंची साइकिल खरीदने के लिए 3000 रुपये का बजट जीएसटी के साथ दिया जाता है। इस राशि से अधिक के बजट की साइकिल खरीदने पर अतिरिक्त राशि विद्यार्थी के अभिभावक द्वारा वहन की जाती है।

छठी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए लगाए गए साइकिल मेले का बजट आ गया है। बजट राशि को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मार्फत स्कूलों में जारी कर दिया है।
-बूटा राम, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed