{"_id":"6786a9b5fc0a0d9aba05ad62","slug":"a-blanket-of-mist-covered-the-area-early-in-the-morning-visibility-was-limited-to-five-metres-sirsa-news-c-128-1-slko1008-131540-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अलसुबह छाई धुंध की चादर, पांच मीटर तक रही दृश्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अलसुबह छाई धुंध की चादर, पांच मीटर तक रही दृश्यता
Tue, 14 Jan 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार सुबह छाई धुंध के बीच से शहर के रेलवे ओवरब्रिज से गुजरते वाहन चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मौसम में मंगलवार अलसुबह धुंध के कारण दृश्यता पांच मीटर तक रही। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। करीब आठ बजने के साथ ही मौसम में हल्की हवा चलने लगी जिससे छाई धुंध मौसम से हटने लगी तो करीब 10 बजे तक मौसम में धुंध छंटने के बाद धूप निकली।
मंगलवार को दिन में पांच घंटे तक धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि धूप खिलने के बावजूद न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं, वातावरण में नमी की मात्रा 66 प्रतिशत रही और हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही।
-- -
मंगलवार को देरी से चलीं ट्रेनें
रेलगाड़ी - तय समय - सिरसा पहुंची
फाजिल्का एक्सप्रेस - सुबह 9:45 बजे - सुबह 10:30 बजे
गोरखधाम सुपरफास्ट - सुबह 10:40 बजे - शाम 7:56 बजे
रेवाड़ी-बठिंडा - दोपहर 2:20 - दोपहर 2:45 बजे
जयपुर-बठिंडा एक्सप्रेस - शाम 3:55 बजे - शाम 4:39 बजे
किसान एक्सप्रेस - सुबह 6:10 बजे - सुबह 6:22 बजे।