{"_id":"686035d5b6b7d262cf0c191c","slug":"a-20-year-old-youth-died-due-to-electric-shock-in-ludesar-village-sirsa-news-c-128-1-sir1004-140058-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव लुदेसर में करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव लुदेसर में करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की जान गई
Sun, 29 Jun 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
चोपटा। जिला के गांव लुदेसर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के समय युवक मशीन से भैंस का दूध निकाल रहा था। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को सिविल हॉस्पिटल में किया गया।
जानकारी के अनुसार गांव लुदेसर निवासी 20 वर्षीय अजय पुत्र अशोक कुमार शुक्रवार शाम को नोहरे मेें मशीन से भैंस का दूध निकाल रहा था। अचानक मशीन में करंट आ गया, जिससे अजय को जोरदार झटका लगा। अजय के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका बड़ा भाई विजय नोहरे में पहुंचा तो अजय को बेहोशी की हालत में पाया। इसके बाद घरवाले उसे तुंरत अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टर ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर नाथूसरी चोपटा पुलिस अस्पताल पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल में लाया गया। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष का कहना है कि पुलिस ने मृतक अजय के भाई विजय का बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। शनिवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।