फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   950 hearings in court after first day of vacation

Sirsa News: अदालतों में पहले दिन 950 मामलों की हुई सुनवाई

Wed, 01 Jul 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 01 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
950 hearings in court after first day of vacation
न्यायिक परिसर में अपनी सीट पर बैठे अ​धिवक्ता।
गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के बाद बुधवार को खुलीं अदालतें
विज्ञापन

फोटो 32

संवाद न्यूज एजेंसी


सिरसा। गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के बाद बुधवार से जिले की अदालतों में नियमित न्यायिक कार्य शुरू हो गया। अवकाश के दौरान जरूरी व जमानत संबंधी मामलों की ही सुनवाई की जा रही थी जबकि अन्य मामलों पर सुनवाई स्थगित रही। अदालतें खुलते ही न्यायिक परिसर में वकीलों, वादकारियों व अन्य लोगों की चहल-पहल देखने को मिली।


गर्मी की छुट्टियों के चलते एक जून से सिविल मामलों की नियमित सुनवाई बंद थी जबकि 16 जून से आपराधिक मामलों की सुनवाई भी स्थगित कर दी गई थी। इस दौरान केवल अत्यावश्यक मामलों को ही अदालतों में लिया जा रहा था। बुधवार को नियमित कामकाज शुरू होने के साथ ही विभिन्न अदालतों में लंबित मामलों की सुनवाई की गई।
विज्ञापन

पहले दिन करीब 950 मामलों की सुनवाई हुई। अदालतों में बड़ी संख्या में वादकारी अपने मामलों की पैरवी के लिए पहुंचे जिससे न्यायिक परिसर पूरे दिन काफी चहल-पहल रही। अधिवक्ता लक्की दुग्गल, ज्योति बत्रा व संजू बाला का कहना है कि नियमित सुनवाई शुरू होने से लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र न्यायालय में पहले दिन तीन आपराधिक मामलों का निपटारा हुआ। अदालतों में अब सभी प्रकार के सिविल व आपराधिक मामलों की सुनवाई पूर्व निर्धारित तारीख के अनुसार नियमित रूप से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed