फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   किसानों ने सिरसा-भादरा रोड़ पर फिर लगाया जाम

किसानों ने सिरसा-भादरा रोड़ पर फिर लगाया जाम

Fri, 26 Apr 2019 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने सिरसा-भादरा रोड़ पर फिर लगाया जाम
किसानों ने सिरसा-भादरा रोड़ पर फिर लगाया जाम
विज्ञापन

सरसों की खरीद में देरी होने पर अनाजमंडी के गेट के सामने जताया रोष, भाजपा लोस प्रत्याशी सुनीता दुग्गल भी जाम में फंसी
चोपटा। सरसों की खरीद शुरू करवाने को लेकर लगातार दूसरे दिन भी चोपटा क्षेत्र के किसानों को रोड़ जाम करना पड़ा। 10 बजे तक सरसों की खरीद शुरू ना होने के कारण किसानों ने सिरसा-भादरा रोड़ को अनाजमंडी के गेट के सामने जाम कर दिया। करीब पौने घंटे तक रोड़ जाम रहा। इसी दौरान चोपटा में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ करने आ रही भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल भी इस जाम में फंस गई। सुनीता दुग्गल को देखते ही किसानों ने जिला प्रशासन एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। बाद में सुनीता दुग्गल व भाजपा नेता पवन बैनीवाल किसानों के बीच पहुंचे व सरसों की खरीद के लिए संबंधित अधिकारियों से बात करके तुरंत प्रभाव से सरसों की खरीद शुरू करवाने की बात कहकर रोड़ जाम खुलवाया।
बृहस्पतिवार को चोपटा अनाजमंडी में रामपुरा ढिल्लों एंव रंधावा गांव के किसानों की सरसों की खरीद होनी थी। किसान सुबह 7 बजे ही अपनी-अपनी सरसों लेकर आने शुरू हो गए। करीब 10 बजे तक किसानों की सरसों खरीद को लेकर संबंधित विभाग ने प्रक्रिया शुरू नहीं की। इससे किसानों के सब्र का बांध टूट गया और वो अपनी-अपनी सरसों की ट्रालियां लेकर सिरसा-भादरा रोड़ पर पहुंच गए और रोड़ जाम कर दिया। रोड़ जाम करने वाले किसान हरीसिंह, रामकुमार, सुरेश, वेदप्रकाश किसानों ने बताया कि सरसों की बिक्री के लिए कई दिनों के इंतजार के बाद बृहस्पतिवार को सरसों की खरीद होनी थी। फसल कटाई के सीजन में अपने खेत के कामों को छोड़कर मंडी में सरसों बेचने के लिए पहुंचे। लेकिन यहां आने पर 10 बजे तक ना तो कोई कर्मचारी टोकन काटने वाला पहुंचा और ना ही खरीद करवाने वाले अधिकारी या कर्मचारी। इससे किसानों को काफी दिक्कतें हो रही है। उन्होंने बताया कि चोपटा अनाजमंडी में सरसों की बिक्री को लेकर पिछले कई दिनों से किसान परेशान हो रहे हैं। किसानों ने कहा कि प्रशासन एंव सरकार को चाहिए कि वो किसानों की फसलों को बिना किसी परेशानी के खरीदें। बता दें कि बुधवार को भी निर्बाण गांव के किसानों ने सरसों की खरीद में देरी होने पर रोड़ जाम कर दिया था। वहीं मंडी सुपरवाइजर शंकर लाल से बात की तो उन्होंने कहा कि मंडी में सरसों डलवाने की जगह नहीं है, इस वजह से किसानों के साथ-साथ वो भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों को समय पर सरसों की खरीद शुरू करने को कहा : दुग्गल
इस संबंध में सुनीता दुग्गल ने बताया कि चोपटा अनाजमंडी में फसल खरीद के लिए निर्धारित किए गए कर्मचारी एवं अधिकारियों के लेट पहुंचने की शिकायत मिली है, जिन्हें अब समय पर पहुंचकर बिना किसी देरी के सरसों की खरीद शुरू करने को कहा गया हैं। भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। किसी भी किसान को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed