फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   किसानों की शिकायत पर नप ने खेतों में बिखरा पॉलिथीन उठवाया

किसानों की शिकायत पर नप ने खेतों में बिखरा पॉलिथीन उठवाया

Mon, 22 Apr 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
किसानों की शिकायत पर नप ने खेतों में बिखरा पॉलिथीन उठवाया
नप ने खेतों में बिखरा पॉलिथीन उठवाया
विज्ञापन

किसानों की शिकायत पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। बकरियांवाली कूड़ा प्लांट में कूड़े का ढेर और पॉलिथीन आसपास के किसानों के लिए मुसीबत बना है। चार दिन पहले आए अंधड से कूड़े के ढेर में पड़े पॉलिथीन उड़कर आसपास के करीब चार पांच किसानों के खेतों में बिखर गए। पॉलिथीन की मात्रा करीब दो से तीन क्विंटल थी। आसपास के किसानों ने शनिवार को इसकी शिकायत नगरपरिषद के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिश्नोई से की। सीएसआई को किसानों ने प्लांट में ही बुला लिया और मौके पर खेतों में बिखरा हुआ कूड़ा और पॉलिथीन दिखाए।

ऐसे में चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिश्नोई ने किसानों को आश्वासन दिया कि वह कर्मचारियों से खेतों में बिखरे पॉलिथीन को इकट्ठा करवा देंगे। रविवार को नगरपरिषद के करीब सात कर्मचारियों को किसानों के खेतों में लगाकर उनसे पॉलिथीन इकट्ठा करवाया गया। ताकि किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। हालांकि पॉलिथीन इकट्ठा करने का काम सोमवार को भी जारी रहेगा। नगर परिषद के सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि प्लांट में बिखरी गंदगी को साफ भी करवाया। प्लांट के साथ लगते गांव बकरियांवाली और आसपास के खेतों में बीते दिनों आई तेज आंधी की वजह से कचरा उड़ कर खेतों में बिखर गया। बिखरे कचरे को भी हटवाया गया है। साथ ही आचार संहिता खत्म होने के बाद कूड़े के ढेर पर मिट्टी डाली जाएगी। ताकि पॉलिथीन दबकर नीचे रह जाएगा। दोबारा आंधी आने पर कचरा बिखरेगा नहीं।
विज्ञापन

फोटो 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed