{"_id":"5c82cdcebdec22141231e2b8","slug":"91552076238-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने सात नई एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी , स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली होगी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने सात नई एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी , स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली होगी मजबूत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त ने सात नई एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी
सिरसा। जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया करवाने मकसद से स्वास्थ्य विभाग हरियाणा ने शुक्रवार को सिरसा स्वास्थ्य विभाग को 7 नई एंबुलेंस पहुंचाई। लघु सचिवालय परिसर से उपायुक्त ने इनको हरी झंडी देकर रवाना किया। इस दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिरसा जिला में लोगों की सेवा के लिए 7 एंबुलेंस अलॉट की गई हैं , जिन्हें सभी 7 सीएचसी पर भेजा जाएगा। ये एंबुलेंस आधुनिक उपकरणों जैसे स्ट्रेचर, ऑक्सीजन, मल्टीपैरामोनिटर, सक्षमपंप, प्राथमिक उपचार बॉक्स से लैस है । जिले में अब कुल 19 एंबुलेंस हैं। इनमें 11 बीएलएस एंबुलेंस, 6 पीटीएस एंबुलेंस तथा 2 किलकारी एंबुलेंस (एक सिरसा व एक डबवाली) हैं।
उपायुक्त ने बताया कि बताया कि इससे स्वास्थ्य विभाग की कार्य प्रणाली और भी मजबूत होगी व तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि इन एंबुलेंस को लोगों की सेवा के लिए ग्रामीण इलाकों में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे पर कार्य प्रगति पर है जिस कारण इस रोड पर दुर्घटनाएं होने की संभावना रहती है इसलिए गांव मोरीवाला में लगाई गई है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. गोबिंद गुप्ता, उप सिविल सर्जन डा. वीरेश भूषण, डा. राजेश चौधरी, डा. तनीषा, लेखाकार मक्खन सिंह उपस्थित थे।