फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सचिव पद पर देव कुमार और कैशियर के लिए सुशील कुमार विजयी, उप प्रधान पद के लिए भीम सैन सर्राफ और सह सचिव पद पर चंद्र मोहन चांडीवाल

सचिव पद पर देव कुमार और कैशियर के लिए सुशील कुमार विजयी, उप प्रधान पद के लिए भीम सैन सर्राफ और सह सचिव पद पर चंद्र मोहन चांडीवाल

Sun, 11 Nov 2018 01:45 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
सचिव पद पर देव कुमार और कैशियर के लिए सुशील कुमार विजयी, उप प्रधान पद के लिए भीम सैन सर्राफ और सह सचिव पद पर चंद्र मोहन चांडीवाल
अनिल गनेरीवाला महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान बने
विज्ञापन

सिरसा। महाराजा अग्रसेन चेरिटेबेल ट्रस्ट की प्रबंधन समिति के चुनाव शनिवार को संपन्न हो गए। अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला अनिल गनेरीवाला और राजकुमार चौधरी के बीच में हुआ। इसमें अनिल कुमार ने राजकुमार चौधरी को दस वोटों से हराया। जबकि सचिव के पद के लिए देव प्रकाश बंसल ने सुशील कुमार को चार मतों से हराया। कैशियर के पद पर सुनील कुमार ने अशोक कुमार बंसल को 11 मतों से हराया। कुल मतदाता 49 थे, जिसमें से 42 ने मतदान का प्रयोग किया। एक सदस्य का मत रद्द हो गया। कार्यकारिणी का कार्यकाल दो साल का होगा। ट्रस्ट का यह 19 वां चुनाव था। अनिल गनेरीवाला लगातार दूसरी बार प्रधान बने। ऐसे में प्रधानगी पर गनेरीवाला वाला परिवार का वर्चस्व कायम रहा। अनिल गनेरीवाला के बड़े भाई राजेंद्र गनेरीवाला भी दो बार ट्रस्ट के प्रधान रहे हैं। नवनियुक्ति प्रधान और पदाधिकारियों ने कहा कि वे ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे समाज भलाई के कार्यों को जारी रखेंगे। ताकि समाज का मान सम्मान बरकरार रहे।
महाराज अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट शहर के अग्रवाल समाज का प्रमुख संगठन है। शहर के प्रतिष्ठित और गणमान्य व्यक्ति इसके सदस्य है। शनिवार को दो साल के लिए कार्यकारिणी के चुनाव हुए। हालांकि पहले उपाध्यक्ष पद पर भीम सैन सर्राफ और सह सचिव पद पर चंद्र मोहन चांडीवाल पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। मतदान सुबह दस बजे शुरू हुआ और करीब तीन बजे तक मतदान की प्रकिया चली। इस दौरान प्रधान और बाकी दोनों पदों के उम्मीदवारों के समर्थक बाहर खड़े रहे। मतदान शांतिर्पूण संपन्न हुआ। तीन बजे के बाद मतों की गिनती शुरू हुई। चुनाव अधिकारी दीपक कुमार ने आकर रिजल्ट की घोषणा करते हुए अनिल कुमार गनेरीवाला को विजयी घोषित किया। उनके समर्थक एक दूसरे को जीत की बधाइयां देने लगे। सचिव पद के लिए देव प्रकाश बांसल, श्री निवास सर्राफ और
विज्ञापन

सुशील कुमार बांसल रोहतकी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। देव प्रकाश बंसल को 21 मत मिले। सुशील बंसल को 17 और तीसरे उम्मीदवार श्री निवास सर्राफ को तीन मत मिले। एक मत रद्द हो गया। जीत देव प्रकाश बंसल की हुई। कैशियर के पद लिए सुनील कुमार सर्राफ को और अशोक कुमार बंसल के बीच मुकाबला था। सुनील कुमार सर्राफ को 26 और अशोक कुमार बंसल को 15 वोट मिले। सुनील ने 11 मतों से अशोक कुमार को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार सबसे अधिक भीम झूंथरा रहे हैं प्रधान
अग्रवाल समाज के इस ट्रस्ट के सबसे अधिक तीन बार भीम झूंथरा प्रधान रहे हैं। ट्रस्ट का गठन 1980 में हुआ था। इसके फाउंडर प्रधान महावीर प्रसाद गनेरीवाला थे। तब ट्रस्ट के 11 सदस्य बने थे। ट्रस्ट शहर में महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का संचालन करता है। जिसमें कि 2400 विद्यार्थी है। तीन पार्कों का रख रखाव भी ट्रस्ट ही करता है। इसके करीब 50 सदस्य है। लेकिन बीते दिनो कुंज बिहारी लाल सर्राफ के निधन के कारण उनकी सदस्यता खाली हो गई। ट्रस्ट के संविधान अनुसार यदि किसी व्यक्ति का देहांत हो जाता है तो उसके बाद परिवार के सबसे बड़े बेटे को ही ट्रस्ट का सदस्य मनोनीत किया जाता है। जो कि जनरल हाउस की मीटिंग में निर्धारित किया जाता है। यदि बड़ा बेटा नहीं बनना चाहता तो दूसरे बेटे को सदस्य बनाया जाता है। सदस्य बनने की फीस 21 हजार रुपये है। ट्रस्ट ने हिसार रोड पर शिक्षण संस्थान बनाने के लिए जगह खरीदी थी।
पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला और पूर्व मंत्री गोपाल कांडा भी सदस्य
ट्रस्ट के 50 सदस्यों में पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला और पूर्व मंत्री गोपाल कांडा भी इसके सदस्य है। हालांकि यह ट्रस्ट अग्रवाल समाज का है। लेकिन ट्रस्ट के नियम अनुसार एक सदस्य दूसरे समाज का भी होना चाहिए। इसलिए पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला और नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला भी इसके सदस्य बनाए गए। ओपी चौटाला के जेल में होने के कारण वे पिछले कुछ सालों से मतदान में हिस्सा नहीं ले रहे। जबकि नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला भी शनिवार को बाहर थे। इसलिए मतदान करने नहीं आए। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा भी गोवा में थे, इसलिए मतदान करने नहीं आए। जबकि उनके भाई और हलोपा नेता गोविंद कांडा ने मतदान किया।

ये एग्ज्युकेटिव सदस्य चुने गए
भागीरथ गुप्ता, केदार नाथ सतनाली, निरंजन हिसारिया, प्रकाश महीपाल, अशोक कुमार बंसल, कुंज बिहारी रातुसरिया निर्विरोध एग्ज्युकेटिव सदस्य चुने गए। एग्ज्युकेटिव के करीब चार पद खाली है, उसके लिए कोई आवेदन नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed