फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मिनिमम बैलेंस रखने के झंझट से मिला छुटकारा, सप्ताह में

मिनिमम बैलेंस रखने के झंझट से मिला छुटकारा, सप्ताह में

Mon, 10 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
मिनिमम बैलेंस रखने के झंझट से मिला छुटकारा, सप्ताह में
इंडिया पोस्टल पेमेंट बैंक सिरसा में एक सप्ताह में खुले 800 खाते
विज्ञापन

सिरसा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरूआत ने बैंकिंग के तरीके को बिलकुल बदल दिया है। अब उपभोक्ता को बैंक शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और डाकिया उपभोक्ता को घर बैठे ही बैंक की सेवाएं प्रदान करता है। इस खासियत को देखते हुए एक सितंबर से लेकर छह सितंबर तक 800 लोग इस बैंक में अपना खाता खुलवा चुके हैं। जिला डाक घर में खुले इन खातों से विभाग के अधिकारी बहुत खुश है।
पोस्टल असिस्टेंट नवीन सांगवान ने बताया कि बैंक शुरू होने के सप्ताह भर में 800 खाते खुलना काफी बड़ी बात है। इससे पता चलता है कि पोस्टल पेमेंट बैंक के प्रति सिरसा वासियों का बहुत रुझान है। इस बैंक में जो लोग डाक घर में नहीं आ सकते वे घर बैठे ही अपने खाते में रुपये जमा करवा सकते हैं और निकलवा भी सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता को अपने मोबाइल नंबर से 155299 पर मिस कॉल करने होगी। इसके बाद उस क्षेत्र का पोस्टमैन उपभोक्ता के पास पहुंच जाएगा। डाक विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है कि एक माह में करीब पांच हजार अकाउंट सिरसा में खुल जाएंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सितंबर को देश में इंडिया पोस्टल पेमेंट बैंक की शुरूआत की थी। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में पूरे देश के अंदर तीन लाख से ज्यादा पोस्टमैन व ग्रामीण डाक सेवक काम करते हैं। जिससे दूर दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों वित्तीय सेवाओं से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन

ग्राहकों को मिल रही है ये सुविधाएं
आईपीपीबी में ऋण को छोड़ लगभग सभी तरह की सेवाएं ग्राहकों को मुहैया कराई जा रही है। यहां बचत और चालू खाता खोला जा सकता है। केंद्रीयकृत्त व निजी बैंक की तरह डेबिट व क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट-मोबाइल बैंकिंग, सभी प्रकार के बिल और टैक्स कलेक्शन, मनी ट्रांसफर आदि सुविधाएं मिलेंगी। घर पर सर्विस पाने के लिए ग्राहकों को कुछ चार्ज करना होगा। पेमेंट बैंक प्रत्येक खाताधारक से एक लाख रुपये तक की जमा राशि स्वीकार कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति या व्यावसायिक प्रतिष्ठान इसमें खाता खुलवा सकता है। पेमेंट बैंकों का संचालन सामान्य बैंकों के मुकाबले थोड़ा अलग ढंग से होता है। ये विदेशों से भेजी जाने वाली विदेशी मुद्रा स्वीकार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
---------------------
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की पहुंच देश के सुदूर इलाकों तक है। जिसके चलते ग्रामीण इलाकों में लोगों को डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं की सुविधा मिलने लगेगी। वे किसी भी बैंक खाते से धन हस्तांतरित कर सकेंगे। यह काम वे घर बैठे या डाकघर में जाकर कर सकते हैं। देश में डेढ़ लाख से अधिक डाकघर हैं और ये सभी पेमेंट बैंक शाखा के रूप में काम करेंगे। सिरसा में एक सप्ताह के अंदर ही 800 अकाउंट आईपीपीबी में खुल चुके हैं।
कमल कुमार, पोस्ट मास्टर मुख्य डाकघर सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed