{"_id":"5b63607a4f1c1bc57a8b7e1a","slug":"91533239418-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेपिड एक्शन फोर्स ने डिंगमंडी क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेपिड एक्शन फोर्स ने डिंगमंडी क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का लिया जायजा
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेपिड एक्शन फोर्स ने डिंगमंडी क्षेत्र का लिया जायजा
सिरसा। हरियाणा में स्थायी रूप से तैनात की गई रेपिड एक्शन फोर्स के जवानों का एक दल वीरवार को इंस्पेक्टर हनीफ रहमान के नेतृत्व में आदर्श डिंग थाना परिसर में पहुंचा। दल ने वीरवार को पूरे डिंगमंडी क्षेत्र का सर्वे व फ्लैग मार्च निकाल कर यहां की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। इंस्पेक्टर हनीफ रहमान ने बताया कि यह टीम हरियाणा राज्य में स्थायी रूप से तैनात कर दी गई है। इस टीम का कार्य क्षेत्र में चल रहे किसी पुराने विवाद जिससे कि समय-समय पर झगड़ा फसाद होने का भय रहता हो, की जानकारी हासिल करना है।
डिंगमंडी क्षेत्र के अंतर्गत कुल कितने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील गांव है। ऐसा कोई पुराना मुद्दा जिसे लेकर बार-बार दंगे भड़कने की संभावना बनी हो। ऐसे मामलों की बारीकि से जानकारी एकत्रित करने के बाद टीम ने थाना प्रभारी कंवर सिंह से क्षेत्र से संबंधित विभिन्न जानकारियां ली। थाना प्रभारी ने बताया कि यह टीम जिला सिरसा में एक सप्ताह तक निरंतर कार्य करेगी तथा पूरे जिला भर की भौगोलिक स्थिति का जायजा लेकर इस संबंध में उच्च अधिकारियों से चर्चा करेगी। उन्होंने बताया कि यह टीम राज्य में स्थायी रुप से नियुक्त कर दी गई है। जोकि जरूरत अनुसार पुलिस का सहयोग करेगी।