{"_id":"5a8739cd4f1c1b2d068b7086","slug":"91518811597-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर मनरेगा मजदूरों ने बीडीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर मनरेगा मजदूरों ने बीडीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा मांग पत्र
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां।
मनरेगा मजदूरों ने देहाती मजदूर सभा के बैनर तले गांव नुहियांवाली व मिठड़ी के मजदूरों ने बीडीपीओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते मनरेगा अधिकारी को मांग पत्र सौंपा।
इस मौके पर भवन निर्माण यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष मंगत राम ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को न तो कार्य दिया जा रहा और न ही किए गए काम की मजदूरी दी जा रही। इसके चलते मजदूर आर्थिक संकट से जूझने को विवश होकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों की न तो सरकार सुनवाई कर रही है और न ही प्रशासनिक अधिकारी। प्रदेशाध्यक्ष ने सौंपे गए मांग पत्र में कहा है कि मजदूरों को 100 दिन कार्य दिया जाए, कार्य के बाद 15 उपरांत मजदूरी दी जाए, मजदूरों का शोषण बंद किया जाए आदि मांगें प्रमुख हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जो मजदूर कार्य करते हैं उन्हें मजदूरी नहीं मिली रही और रसूखदार लोग सरपंच व कर्मचारियों से सांठ-गांठ कर घर बैठे हाजिरी लगाकर मजदूरी ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मजदूर जब प्रदर्शन करते हैं तब ही कार्य दिया जाता है। मजदूरों ने करीब दो घंटे तक प्रदर्शन करते हुए मनरेगा अधिकारी अनामिका को मांग पत्र सौंपते हुए उनकी समस्याओं पर शीघ्र गौर करने की मांग की। उन्होंने अधिकारी को अवगत करवाया कि सिरसा ब्लॉक में मनरेगा मजदूरों को मजदूरी मिल चुकी है लेकिन ओढां ब्लॉक के मजदूर अभी तक मजदूरी से वंचित है। उन्होंने कहा कि अगर खाली सीजन में मजदूरों मांगों पर गौर नहीं किया गया तो 26 फरवरी को सिरसा मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गुरतेज सिंह मिठड़ी, जसवीर सिंह, जगदीश नुहियांवाली, हनुमान, सोहन लाल, शारदा देवी व द्रोपदी देवी सहित अनेक पदाधिकारी व मनरेगा मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
-------------------------
मांगों के लिए मनरेगा मजदूरों ने बीडीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा मांग पत्र
-26 तक मांगों पर गौर नहीं किया तो करेेंगे मुख्यालय पर प्रदर्शन : मंगत राम