{"_id":"5a7caaf74f1c1ba5268b9254","slug":"91518119671-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अतिथि अध्यापकों ने खून से लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अतिथि अध्यापकों ने खून से लिखा पत्र
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
सिरसा जिले के अतिथि अध्यापकों ने वीरवार को पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला निवास के सामने बैठक की। रोष स्वरूप महिला अतिथि अध्यापकों ने अपने खून से पत्र लिखा। 11 फरवरी को करनाल में होने वाली रैली में महिला अतिथि अध्यापक सामूहिक मुंडन करवाएंगी। खून से लिखे निमंत्रण पत्र जिले के पांचों विधायकों को देकर रैली में आमंत्रित किया जाएगा।
इस दौरान अध्यापकों को संबोधित करते हुए जिला संयोजक सुभाष खटाना ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने से पहले अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश के 15 हजार अतिथि अध्यापकों को एक कलम से पक्का करने का वादा किया था। लेकिन अब तक सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया। इस कारण प्रदेश के अतिथि अध्यापकों में सरकार के प्रति भारी रोष है। इसी रोष स्वरूप सिरसा जिले की महिला अतिथि अध्यापकों ने अपने खून से पत्र लिखा है। 11 फरवरी को करनाल में होने वाली रैली जिसमें महिला अतिथि अध्यापिकाएं सामूहिक मुंडन करवाएंगी। खून से लिखा निमंत्रण पत्र जिले के पांचों विधायकों को देकर रैली में आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में राधा कृष्ण झोरड़, हंसराज, संजय शास्त्री, राधा कृष्ण पटीर, मेडम कमलेश, ममता, राजरानी, नत्थू राम, वंदना, संतोष, पिंकी, रमन, अरविंद, जय भगवान, कृपाल सिंह, राजकुमार फुटेला, ओम प्रकाश व सुरेश आदि अतिथि अध्यपाक उपस्थित रहे।
---------------------
महिला अध्यापकों ने खून से लिखा पत्र