{"_id":"594eb1984f1c1bd45b8b4865","slug":"91498329496-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के नीचे आने से रेलवे कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के नीचे आने से रेलवे कर्मी की मौत
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालांवाली (सिरसा)। क्षेत्र के गांव लक्कड़वाली में ट्रेन की चपेट में आने से एक रेलवे कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार निवासी कालांवाली के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस के सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम के लिए शव को सिरसा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार करीब 36 वर्षीय सुरेंद्र कुमार गांव सुखचैन स्थित रेलवे स्टेशन पर गैंगमैन के तौर पर कार्यरत था। वह गांव सुखचैन में स्थित रेलवे क्वार्टरों में ही रह रहा था। शनिवार सुबह सुरेंद्र सिंह का शव रेलवे लाइन पर कटा हुआ मिला। इसकी सूचना रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे पुलिस को दी जिस पर रेलवे पुलिस के सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा भेजा। सुरेंद्र कुमार के पत्नी के अलावा एक लड़का और चार पुत्रियां हैं।
ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कर्मी की मौत
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कर्मी की मौत