फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   900 tablets of banned medicine recovered from the bushes of Green Belt

Sirsa News: ग्रीन बेल्ट की झाड़ियों से प्रतिबंधित दवा की 900 गोलियां बरामद

Tue, 23 Jul 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 23 Jul 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
900 tablets of banned medicine recovered from the bushes of Green Belt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा ने सिविल हॉस्पिटल रोड स्थित ग्रीन बेल्ट की झाड़ियों से प्रतिबंधित दवा की 900 गोलियां बरामद की हैं। इस संबंध में शहर थाना में अज्ञात शख्स के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की टीम रविवार रात को सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्रीन बेल्ट की झाड़ियों में भारी मात्रा में प्रतिबंधित गोलियां पड़ी हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो झाड़ियों में एक लिफाफा मिला। पुलिस ने इसे खोलकर देखा तो इसमें प्रतिबंधित दवा की 900 गोलियां मिलीं। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सतबीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही गुप्तचरों के माध्यम से पता लगाया जाएगा कि उक्त प्रतिबंधित गोलियां कौन शख्स झाड़ियों में छुपाकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed