{"_id":"5f95bb018ebc3edc1f66434e","slug":"90-year-old-dies-from-corona-65-new-infected-patients-found-sirsa-news-rtk5800416146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 90 वर्षीय वृद्ध की मौत, 65 नए संक्रमित मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 90 वर्षीय वृद्ध की मौत, 65 नए संक्रमित मरीज मिले
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। वहीं रविवार को दूसरे दिन भी 90 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। जिले में मरने वालों का आंकड़ा 78 तक पहुंच गया है। वहीं देर शाम आई रिपोर्ट में 65 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा संक्रमित शहर के ही हैं। जबकि 86 मरीज ठीक होकर घर लौट गए।
बता दें कि शहर थाना नजदीक के रहने वाले 90 वर्षीय वृद्ध की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। वृद्ध शुगर का मरीज था, जिसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां कोरोना जांच में वह संक्रमित पाया गया और वृद्ध ने इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। वहीं रविवार को आई रिपोर्ट में 65 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में आठ नोहरिया बाजार, एक बेेगू रोड, एक बेरी वाली गली, दो भादरा बाजार, एक कंगनपुर रोड, दो एफ ब्लॉक, दो चत्तरगढ़ पट्टी, चार अजय विहार, एक जेसीडी कॉलेज, एक प्रेम नगर, एक जनस्वास्थ्य विभाग कॉलोनी, चार कैंपस अस्पताल, एक हाउसिंग बोर्ड, दो पुरानी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, एक इंद्रपुरी मोहल्ला, एक डीसी कॉलोनी, एक नंदन वाटिका, एक रोडी बाजार, एक अग्रसेन कॉलोनी, दो आरएसडी कॉलोनी, एक चांदनी चौक, एक रानियां गेट, एक सालासर मंदिर के नजदीक और दो खन्ना कॉलोनी समेत शहर से 49 लोग संक्रमित हैं, वहीं एक डबवाली अर्बन, एक ऐलनाबाद, तीन कालांवाली, एक ओढ़ां, चार नाथूसरी चोपटा, एक माधोसिंघाना, दो रानियां और तीन चौटाला से संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक 4952 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
कोट
रविवार को आई रिपोर्ट में 65 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं एक वृद्ध की संक्रमण के कारण मौत हो गई है। 86 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।
-डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन, सिरसा।