फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   9 lakh robbed on the strength of weapon

बोलेरो सवारों ने हथियारों के बल पर दंपति से लूटे 9 लाख

Thu, 28 May 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
9 lakh robbed on the strength of weapon
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : Sirsa
गांव रंगा के निकट बोलेरो सवार नकाबपोश लुटेरे एक दंपति से हथियारों के बल पर 9 लाख रुपये लूट ले गए। सूचना के बाद पुलिस ने जिले में नाकाबंदी करते हुए लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एसएसपी अरूण सिंह नेहरा ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस को दिशा निर्देश दिए। प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब के मानसा निवासी महिला मनजीत कौर ने नागोकी में कुछ समय पहले एक एकड़ जमीन खरीदी थी। जिसके बाद इस जमीन को मनजीत कौर ने अपने भाईयों को ही 9 लाख रुपये में बेच दी। वीरवार को मनजीत कौर अपने पति बलदेव सिंह और बेटे जगतार सिंह के साथ सिरसा में रजिस्ट्री करवाने के बाद अल्टो कार में सवार होकर मानसा लौट रहे थे। इसी दौरान अलीकां से रंगा रोड पर बोलेरो सवार 4 लोगों ने पीछा करते हुए कार को रोक लिया। इस घटना के घबराए बलदेव सिंह ने कार को जब आनन-फानन में वापस मोड़ना चाहा तो कार सड़क किनारे खाल में उतरकर फंस गई। इसी दौरान बोलेरो से उतरे 4 नकाबपोश युवकों ने कापे और पिस्तौल के बल पर उनसे 9 लाख रुपयों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद रोड़ी, कालांवाली, बडागुढ़ा और सीआईए पुलिस के अलावा डबवाली के डीएसपी कुलदीप सिंह बैनीवाल भी मौके पर पहुंचे और जिलाभर में नाकाबंदी करवाई। इस लूटपाट की घटना को सुलझाने के लिए पुलिस कि अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। रोड़ी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि लूट की वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed