फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   8300 rupees, duplicate currency, two held

8300 रुपये के नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 28 Jan 2017 01:55 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा Updated Sat, 28 Jan 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
8300 rupees, duplicate currency, two held
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amarujala
 रानियां पुलिस ने वीरवार शाम को गांव कुताबढ़ के समीप दो युवकों को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों से 8300 रुपये के नकली नोट भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

रानियां पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक गांव कुताबढ़ के आसपास नकली नोटों के साथ देखे गए हैं। पुलिस ने गांव कुताबढ़ के पास नाका लगा दिया। जांच के दौरान दो युवकों पर शक होने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली और उनसे 500-500 रुपये के 16 व 100-100 रुपये के तीन नकली नोट बरामद किए। पकड़े गए युवकों में से एक की पहचान बूटा सिंह निवासी गांव उम्मेदपुरा व दूसरे की पहचान सुरजीत सिंह निवासी गांव धमौराथेड़ी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी जगदीश जोशी ने बताया कि दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। नकली नोट कहां से आए और किन लोगों ने इन्हें दिए इसका पता लगाया जा रहा है। दोनों को ऐलनाबाद अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed