फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में बढ़ी भीड़, अतिक्रमण से बिगड़े हालात

त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में बढ़ी भीड़, अतिक्रमण से बिगड़े हालात

Thu, 01 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में बढ़ी भीड़, अतिक्रमण से बिगड़े हालात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालांवाली। त्योहारी सीजन के चलते शहर के बाजारों में लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। इसके अलावा शहर में एक बार फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान विफल साबित होने से बाजारों की दशा बिगड़ती जा रही है। दिवाली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही दुकानदारों ने एक दूसरे की होड़ में दुकानों के काफी आगे तक सड़कों पर सामान रख दिया है। जिससे बाजारों से वाहन लेकर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। लेकिन अतिक्रमण की समस्याओं को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं होने से शहरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के मुख्य बाजारों पुराना पंजरत्न सिनेमा रोड, पंजाब बस स्टैंड, आरा रोड, खोखा मार्केट, मीना बाजार, रेलवे बाजार, इंद्रा मार्केट, सब्जी मंडी, वाटर वक्र्स रोड बाजारों में दुकानदारों ने करीब 4 फुट तक थड़े व शेड के अलावा भी टेंट व बैंच लगाकर 10 से 40 फुट आगे तक अतिक्रमण कर रखा है। इन बाजारों में अतिक्रमण के चलते शहर की सड़कें इस कदर संकरी हो गई है कि यहां बड़े वाहन तो दूर साइकिलों और मोटर साइकिलों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। बाजारों में अगर एक बार जाम लगा तो लोग लंबे समय के लिए जाम में फंस जाते हैं।
विज्ञापन


शहरवासियों ने की पीली पट्टी लगाने की मांग
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए किसी भी बाजार व सड़क पर पार्किंग व पीली पट्टी नहीं बनी है। शहरवासियों ने प्रशासन से शहर की मुख्य सड़कों व बाजारों मेे पार्किंग और पीली पट्टी लगाने की मांग की है। इसके अलावा शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन की ओर से रेलवे फाटक पर बेरियल लगाकर बनाए गए वन-वे रोड पर फिर से पुलिसकर्मी तैनात कर जाम की स्थिति से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द दूर करेंगे अतिक्रमण की समस्या: नपा सचिव
त्योहार के सीजन में हर बार दुकानदारों की ओर से बाजार लगाया जाता है। इन दुकानदारों से तयबाजारी जमा करवा ली जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शहर में जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
- ऋषिकेश चौधरी, सचिव, नगरपालिका, कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed