फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले थेहड़वासियों ने सुविधाओं को लेकर किया प्रदर्शन

हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले थेहड़वासियों ने सुविधाओं को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 16 Oct 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले थेहड़वासियों ने सुविधाओं को लेकर किया प्रदर्शन
थेहड़वासियों ने सुविधाओं को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सिरसा। हुडा सेक्टर 19 स्थित हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट्स में अस्थायी रूप से बसाए गए थेहड़ के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा की अगुवाई में उन्होंने प्रदर्शन कर रोष जाहिर किया।

उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों की हितैषी नहीं, बल्कि गरीबों की दुश्मन हैं। जब सैकड़ों परिवारों को थेहड़ से यहां लाया गया था तो उन्हें शासन व प्रशासन की तरफ से तमाम जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाने का आश्वासन दिया गया था। मौजूदा हालात इस बात की गवाही देते है कि आश्वासन झूठा था। थेहड़ विस्थापितों ने कहा कि फ्लैट्स में पिछले 5 रोज से पीने का पानी नहीं। आसपास कहीं पेयजल की सुविधा है नहीं। पानी के लिए रोज फ्लैट्स की सीढ़ियां उतरकर काफी दूर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यहां की सीवरेज व्यवस्था भी खस्ताहाल है। आए दिन सीवरेज सिस्टम गड़बडा जाता है। साफ-सफाई की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समस्याओं के चलते उनका जीना दुश्वार हो गया है। लोगों ने कहा कि अनेक बार शिकायतें देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। प्रशासन का कोई अधिकारी इन बेबस लोगों की सुध तक लेने नहीं आया है। सरकार व प्रशासन का एकमात्र मकसद यही था कि किसी तरह थेहड़ खाली करवाया जाए। इस मकसद को पूरा करने के लिए झूठे वायदे कर सैंकड़ो परिवारों को तो वहां से हटा दिया, अब अन्य परिवारों को भी इसी तरह वहां से हटाने की मंशा है। शर्मा ने मांग की कि इन लोगों को रहने के लिए स्थाई जगह उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट्स में रह रहे थेहड़ विस्थापितों की समस्याओं का जल्द समाधान ना किया गया और इन्हें जरूरी सुविधाएं ना मुहैया करवाई गई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन शुरू करने पर मजबूर हो जाएगी। इस मौके पर कमलेश रानी, आशा रानी, रेणु बाला, कमला, पुष्पा, राजरानी, शारदा, चंद्रमुखी, रूकमा, नक्षत्र रानी, भीरी बाई, संगीत कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed