फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   34 में से 17 रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम बंद, कैसे सुधरे बरसाती पानी से भूमिगत जल स्तर

34 में से 17 रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम बंद, कैसे सुधरे बरसाती पानी से भूमिगत जल स्तर

Sun, 22 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
34 में से 17 रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम बंद, कैसे सुधरे बरसाती पानी से भूमिगत जल स्तर
प्रशासन की अनदेखी से बंद है 17 रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम
विज्ञापन

सिरसा। प्रशासन की अनदेखी से लाखों रुपये की लागत से बनाए गए 17 रेन वाटर हारवेसिटंग सिस्टम बंद पड़े हैं। शहर में चौधरी दलवीर सिंह स्टेडियम, ओल्ड डीआरडी इमारत, कॉटन रिसर्च स्टेशन सिरसा के रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम बंद पड़े हैं। 2003 से लेकर 2013 तक जिले में करीब 34 रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए गए। एक रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम पर करीब तीन से चार लाख रुपये का खर्च आता है। लेकिन इनमें से 17 सिस्टम बंद पड़े हैं। सभी सिस्टम सरकारी इमारतों और स्कूलों में स्थापित किए हैं। मगर स्कूलों में स्थापित रेन वाटर सिस्टम में गाद जमने से बंद होने के कारण बरसात के पानी का सदुपयोग नहीं किया जा रहा। सिरसा जिले को सरकार डार्क जोन घोषित कर चुकी है। जिले के सिरसा ब्लॉक, रानियां और ऐलनाबाद ब्लॉक धान उत्पादक क्षेत्र होने के कारण डार्क जोन में हैं। इन क्षेत्रों में ट्यूबवैल कनेक्शन पर भी प्रतिबंध है। सिरसा में भूमिगत पानी 250 फुट, रानियां में करीब 130 और ऐलनाबाद में करीब 160 फुट के आसपास है। जब जिले में 34 में से 17 रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम ही बंद पड़े हैं तो जिले में बरसाती पानी से भूमिगत जल स्तर में सुधार की गुंजाइश कैसे की जा सकती है।
ये रेन वाटर हारवेसिंग चालू स्थिति में
जेडी कॉटन सिरसा, हरियाणा एग्रो एजेंसी सिरसा, कृषि विज्ञान केंद्र सिरसा, गर्वनमेंट नेशनल कॉलेज, मिडिल स्कूल भंबूर, कॉटन रिसर्च सेंटर फूलकां, गर्वनमेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऐलनाबाद, नेशनल कॉलेज सिरसा, आईटीआई कांपलैक्स वन एंड टू सिरसा, किसान भवन सिरसा, सीडीएलयू एक व दो सिरसा, जीएसएस खारियां, एचएसडीसी सिरसा के तीन रेन वाटर हारवेसिंग चालू स्थिति में हैं।
विज्ञापन


ये पड़े हैं बंद
ओल्ड डीआरडी इमारत, कॉटन रिसर्च स्टेशन सिरसा, सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा, चौधरी दलबीर सिंह स्टेडियम सिरसा, सरकारी हाई स्कूल खैरपुर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंगाला, सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानियां, सीनियर सेकेंडरी स्कूल बालासर, हाई स्कूल मौजूखेडा, सीनियर सेकेंडरी स्कूल पतलीडाबर, हाई स्कूल भड़ोलियावाली, सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौजदीन,जीएमएस फिरोजाबाद, जीएचएस फतेहपुरिया, जीजीएचएस स्कूल खारियां,जीएसएस स्कूल करीवाला जीएचएस नकौडा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को आधे शहर में हुई 15 एमएम बारिश, ओटू में दस एमएम
रविवार को आधे शहर में करीब 15 एमएम जबकि ओटू में दस एमएम बरसात हुई। बस स्टैंड से लेकर हिसार रोड और बरनाला रोड और हुडा सेक्टर में बरसात की एक बूंद भी नहीं गिरी। शहर में सवा एक बजे बरसात शुरू हुई और करीब 20 मिनट तक बरसात हुई। बरसात का पानी सुरखाब चौक, परशुराम चौक, हिसारिया बाजार, सूरतगढ़िया बाजार में एकत्र हो गया। शहर के बस स्टैंड के पास स्थित भूमिगत पानी रिचार्ज के लिए बनाए रेन वाटर हारवेस्टिंग बंद होने से बरसात के पानी का सदुपयोग नहीं हो पाया और कई जगह जलभराव हो गया।

कोट्स
बरसाती सीजन आने पर रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम को चालू करने के लिए कृषि उपनिदेशक को ग्राउंड वाटर सेल से समन्वय स्थापित करके चालू करने के निर्देश दिए हैं। ताकि बरसाती पानी से ग्राउंड वाटर रिचार्ज किया जा सके।
प्रभजोत सिंह, डीसी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed