{"_id":"5963c8834f1c1bc2478b4705","slug":"81499711619-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन अलॉटमेट को लेकर जेबीटी अध्यापक आज करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन अलॉटमेट को लेकर जेबीटी अध्यापक आज करेंगे प्रदर्शन
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन अलॉटमेट को लेकर जेबीटी अध्यापक आज करेंगे प्रदर्शन
सिरसा। शिक्षा विभाग ने नव चयनित जेबीटी अध्यापकों को नियुक्ति दे दी है पर अब वे स्टेशन मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर गत दिवस अध्यापकों ने अतिरिक्त उपायुक्त अजय तोमर से मिले। प्रदेश सरकार ने जिले में 533 जेबीटी अध्यापकों को नियुक्ति दी गई। इसके बाद 160 अध्यापकों को स्कूल अलॉट कर दिए गए पर अभी तक शेष बचे अध्यापकों को नियुक्ति के बाद स्टेशन अलॉट नहीं किया गया है।
शिक्षा विभाग के अधिकारी अध्यापकों को एमआईएस पोर्टल पर स्टेशन अलॉट की बात कह रहे हैं, जबकि जेबीटी अध्यापक अभी भी हाईकोर्ट में केस चलने के कारण स्टेशन अलॉट नहीं करने की बात कह रहे हैं। शिक्षा विभाग में नियुक्ति मिलने पर स्टेशन का इंतजार कर रहे अध्यापक राधेश्याम, राममूर्ति, संदीप कुमार, वरूण, सुभाष ने बताया कि दो मई को अध्यापकों को नियुक्ति दी गई। इसके बाद 160 अध्यापकों को स्टेशन अलॉट कर दिए गए। मगर बाकी बचे अध्यापकों को अभी तक स्टेशन अलॉट नहीं किए गए हैं, जिसके कारण अध्यापक मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। वहीं इस चक्कर में कोई दूसरा कार्य भी शुरू नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही अध्यापकों को स्कूल अलॉट नहीं किए गए तो मंगलवार से आंदोलन शुरू किया जाएगा।