{"_id":"594eb3554f1c1b0b558b4849","slug":"81498329941-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुताबढ़ में रुकवाई तीन नाबालिगों की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुताबढ़ में रुकवाई तीन नाबालिगों की शादी
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव कुत्ताबढ़ में सिरसा की महिला पुलिस ने बाल विवाह को रुकवाया। पुलिस ने लड़कियों के परिजनों को उनके बालिग होने तक शादी नहीं करने के लिए पाबंद भी किया।
सहायक जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी तरुण चुघ ने बताया कि सिरसा के महिला थाना में गुप्त सूचना मिली थी कि गांव कुत्ताबढ़ का एक परिवार गुपचुप तरीके से एक नाबालिग लड़की और दो नाबालिग लड़कों की शादी राजस्थान के हनुमानगढ़ थाना के गांव जंडवाली में कर रहे हैं। शादी के लिए 25 जून की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने तुरंत महिला कांस्टेबल बलजीत कौर व हेड कांस्टेबल कुलविंद्र कौर पर आधारित टीम का गठन कर गांव कुत्ताबढ़ में बताए गए पते पर दबिश दी। वहां उन्हें उक्त घर में विवाह का माहौल दिखाई दिया। उन्होंने परिजनों से इस विवाह के बारे में पूछताछ की तो उन्हें बताया गया कि इस घर में एक लड़की और दो लड़कों की शादी 25 जून को होने वाली है। टीम के सदस्यों ने जब दुल्हन बनने वाली लड़की व दूल्हे बनने वाले लड़कों की जन्मतिथि के बारे में पड़ताल की तो लड़की की आयु 15 वर्ष तथा लड़कों की आयु 20 व 22 वर्ष निकली। दूसरी ओर गांव जंडवाली में थाना हनुमानगढ़ की पुलिस ने जाकर पूछताछ की वहां दुल्हा बनने वाले लड़के की उम्र 20 साल व दुल्हन बनने वाली लड़कियों की उम्र 16 व 17 साल निकली। इस प्रकार से तीनों ही नाबालिग निकले जिस पर टीम ने इस विवाह पर रोक लगाते हुए दोनों ओर के परिजनों को कानून की जानकारी देकर उन्हें यह विवाह नहीं करने के लिए समझाया। उन्होंने दोनों ओर के गांव वालों की मौजूदगी में लड़के-लड़कियों के परिजनों से इस शादी को रुकवाते हुए लड़कों व लड़कियों के बालिग होने तक इस शादी को नहीं करने के लिए पाबंद किया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम पंच, नंबरदार व अन्य लोग उपस्थित रहे।
कुत्ताबढ़ में रुकवाई तीन नाबालिगों की शादी
चेतावनी: बालिग होने तक शादी नहीं करने की लगाई पाबंदी