{"_id":"60bcf9b98ebc3e8c0d3158d4","slug":"81-lakh-rupees-by-pretending-to-get-loan-sirsa-news-rtk6118186114","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन दिलाने का झांसा देकर ऐंठे 81 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन दिलाने का झांसा देकर ऐंठे 81 लाख रुपये
विज्ञापन
सिरसा। भगवती एजुकेशन समिति के अंतर्गत चौ. केआर मेमोरियल डिग्री कॉलेज फॉर गर्ल्स, जमाल के प्रधान से लोन दिलाने के बहाने 81 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। यही नहीं जब संस्था को लोन नहीं मिला और दिए गए रुपये वापस मांगे तो एजेंट ने जान से मारने की धमकी दी। प्रधान ने इस बारे में पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी, जिसके बाद केस दर्ज किया गया।
संस्था के प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि भगवती एजुकेशन समिति के अंतर्गत चौ. केआर मेमोरियल डिग्री कॉलेज फॉर गर्ल्स, जमाल में नए कोर्स के लिए भवन का निर्माण व अन्य सुविधाओं के लिए लोन पास करवाना था। लोन के लिए संदीप कुमार निवासी नजदीक धालीवाल पैलेस, बेगू रोड को कमीशन एजेंट के तौर पर मामला सौंपा गया। संदीप कुमार ने कंपनी से 3 करोड़ का लोन क्रॉप किया हुआ पत्र प्रधान को दिखाने के बाद संस्था के निर्णय अनुसार 15 लाख रुपये नकद व 13 लाख रुपये संस्था के खाते में से 7 सितंबर 2020 को अलग-अलग चेक संदीप कुमार को दे दिए। इसके बाद 3 लाख रुपये 7 सितंबर 2020 को उसके खाते में डाले गए। आरोपी ने कहा कि रजिस्ट्री करवाते ही संस्था को 50 लाख रुपये नकद और जमा करवाने होंगे। बाद में आरोपी ने कहा कि कंपनी के कुछ कर्मचारी बदल चुके हैं, ऐसे में पहली दी गई राशि न डूबे 50 लाख रुपये जमा कराने होंगे। इसके बाद प्रधान ने संदीप कुमार को 50 लाख रुपये और दे दिए। काफी समय बाद भी जब लोन पास नहीं हुआ तो प्रधान ने संदीप के घर जाकर बात की, इस पर वह आना कानी करने लगा। अब वह राशि वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। प्रधान ने तंग आकर पुलिस अधीक्षक को इस बारे में शिकायत दी, जिसके बाद केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जमाल निवासी सुनील कुमार ने बेगू रोड निवासी संदीप कुमार के खिलाफ ठगी करने की शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुनील कुमार ने लोन लेने के लिए संदीप कुमार को रुपये देने के आरोप लगाए गए हैं। - सुनीता रानी, सदर थाना प्रभारी, सिरसा