{"_id":"6898e381583f3e4472048a81","slug":"800-patients-were-denied-treatment-under-ayushman-in-four-days-sirsa-news-c-128-1-slko1008-142314-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चार दिन में 800 मरीज आयुष्मान के तहत इलाज से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चार दिन में 800 मरीज आयुष्मान के तहत इलाज से वंचित
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में आयुष्मान कार्ड पर इलाज लेने के लिए खड़े मरीज।
सिरसा। जिले में बकाया राशि का भुगतान न होने पर निजी अस्पतालों की ओर से चौथे दिन भी आयुष्मान कार्ड पर इलाज बंद रहा है। जिले में 77 के करीब निजी अस्पताल आयुष्मान कार्ड पर इलाज देते हैं। हरियाणा सरकार की ओर से समय पर बकाया राशि का भुगतान न होने पर सभी निजी अस्पतालों ने इलाज देने से मना कर दिया है। इन चार दिनों में 800 के करीब मरीज जिले में इलाज से वंचित रह गए हैं।
जिन लोगों को इलाज बंद होने की सूचना नहीं है उन्हें निजी अस्पतालों के एंट्री गेट से ही मना कर दिया जाता है। सिरसा में अधिकतम अस्पताल डबवाली रोड पर स्थापित हैं। शहर में 250 के करीब निजी अस्पताल हैं। वहीं, निजी अस्पतालों में जो सात अगस्त को इलाज बंद होने से पहले भर्ती हए थे उनका अस्पतालों की और से इलाज किया जा रहा है।
वहीं, नागरिक अस्पताल में भी रक्षा बंधन के चलते शनिवार और रविवार को अवकाश रहा है। तो सोमवार को नागरिक अस्पताल मे समान्य मरीजों के साथ आयुष्मान कार्ड पर इलाज लेने वाले मरीजों की संख्या आम दिनों के मुकाबले बढ़ेगी। नागरिक अस्पताल में आयुष्मान कार्ड पर इलाज लेने के लिए प्रतिदिन 50 के करीब मरीज आते हैं वहीं, निजी अस्पतालों में इलाज बंद होने पर नागरिक अस्पताल में इलाज लेने वालों की संख्या दो गुणा हो गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि निजी अस्पतालों के करीब 40 करोड़ रुपये अटके हुए हैं। आईएमए के प्रधान डाॅ. गौरव ने बताया कि जब तक सरकार निजी अस्पतालों की बकाया राशि समय पर नही देगी तब तक आयुष्मान कार्ड पर इलाज बंद रहेगा।