फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   80 lakh budget released for installation of double battery inverters in schools in Haryana

हरियाणा: स्कूलों में बिजली जाने पर बच्चों को नहीं होगी परेशानी, डबल बैटरी इनवर्टर देंगे राहत, 80 लाख का बजट जारी

Thu, 05 May 2022 01:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह अनुपमा जाखड़, संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
अनुपमा जाखड़, संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 05 May 2022 01:15 AM IST
सार

स्कूलों की मांग पर शिक्षा निदेशालय ने इस साल इनवर्टर की मांग को पूरा किया है। स्कूलों के खातों में पैसे डाल दिए गए हैं।

विज्ञापन
80 lakh budget released for installation of double battery inverters in schools in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels

विस्तार

अब स्कूल में बिजली जाने पर विद्यार्थियों को गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रदेशभर के राजकीय माध्यमिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा निदेशालय ने कुल 320 विद्यालयों के लिए बजट जारी किया है। इन स्कूलों में डबल बैटरी इनवर्टर लगाने के लिए 80 लाख रुपये जारी किए है। 

विज्ञापन


निदेशालय ने सिरसा जिले के 25 स्कूलों के लिए डबल बैटरी इनर्वटर लगाने के लिए 6 लाख 25 हजार रुपये जारी किए हैं। ऐसे में अब जब कभी बिजली जाएगी तो विद्यार्थियों को बाहर बरामदों में नहीं बैठना पड़ेगा। भीषण गर्मी के चलते विद्यार्थियों का कक्षाओं में बुरा हाल हो रहा है। ऊपर से अघोषित कट उनकी परेशानी और बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों को राहत पहुंचाने के लिए 4 मई से स्कूलों के समय में भी बदलाव किया है। दूसरी राहत उनको तब मिलेगी जब स्कूलों में इनवर्टर लग जाएंगे। इनवर्टर के लिए जिले के 25 विद्यालयों के लिए बजट जारी कर दिया गया है। स्कूलों में एक माह के अंदर इनवर्टर लगाने की प्रक्रिया शुरू जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल भी स्कूलों द्वारा की गई थी मांग 
पिछले साल गर्मियों के दिनों में स्कूल प्रबंधकों द्वारा विद्यालयों में इनवर्टर लगाने के लिए निदेशालय से मांग की गई थी। जिसका एस्टीमेट बनकर भी स्कूलों द्वारा विभाग में भेजा गया। स्कूलों की मांग पर शिक्षा निदेशालय ने इस साल इनवर्टर की मांग को पूरा किया है। स्कूलों के खातों में पैसे डाल दिए गए हैं। जल्द ही स्कूलों में इनवर्टर लगवाने का कार्य किया जाएगा। 

प्रदेशभर में 80 लाख का बजट जारी 
प्रदेशभर के राजकीय माध्यमिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा निदेशालय ने कुल 320 विद्यालयों के लिए बजट जारी किया है। इन स्कूलों में डबल बैटरी इनवर्टर लगाने के लिए 80 लाख रुपये जारी किए है। निदेशालय ने प्रदेशभर के सभी शिक्षा विभागों को राशि जारी कर दी है। वहीं शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को राशि उनके खातों में डाल दी है। 


जानिये... किस जिले को कितना मिला बजट
 जिला           स्कूल संख्या          बजट 

  •  भिवानी            22           5 लाख 50 हजार 
  •  चरखी दादरी    11            2 लाख 75 हजार 
  •  फरीदाबाद       10                25 लाख
  •  फतेहाबाद       19            4 लाख 50 हजार
  •  गुरुग्राम           16                4 लाख 
  •  हिसार             28                7 लाख 
  •  झज्जर             18           4 लाख 50 हजार 
  •  जींद               26           6 लाख 50 हजार 
  •  करनाल          21            5 लाख 25 हजार 
  •  महेंद्रगढ़         16            4 लाख 50 हजार 
  •  नूहं                16                4 लाख 
  •  पलवल           13            3 लाख 26 हजार 
  •  पानीपत          17            4 लाख 25 हजार
  •  रिवाड़ी           16            4 लाख 50 हजार 
  •  रोहतक          19            4 लाख 75 हजार 
  •  सोनीपत         23            5 लाख 25 हजार 


जिले के इन स्कूलों में लगेंगे डबल बैटरी इनवर्टर 
1. ब्लॉक बड़ागुढ़ा

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुरांवाली 


2. डबवाली ब्लॉक 

  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय, मसीतां
  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय, मौजगढ़ 
  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय, चौटाला
  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय, डबवाली


3. ब्लॉक ऐलनाबाद 

  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय, ऐलनाबाद
  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय, भुर्टवाला
  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय, नीमला
  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय, खारी सुरेरां


4. ब्लॉक चोपटा 

  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय, अली मोहम्मद
  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय, ढूकड़ा 
  • राजीय माध्यमिक विद्यालय, अरनियांवाली 
  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय, जोधकां 


5. ब्लॉक ओढां 

  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय, चोरमार खेड़ा 
  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय, ओढां 
  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय, कालांवाली 


6. ब्लॉक रानियां 

  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय ढाणी सेनपाल 
  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय ओटू 
  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय बालसरा 
  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय रानियां 


7. ब्लॉक सिरसा

  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय, पनीहारी
  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय,  खैरपुर
  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय, भरोखां 

 

जिले के कुल 25 राजकीय माध्यमिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के लिए कुल 6 लाख 25 हजार रुपये का बजट हुआ है। जिससे विद्यालयों में डबल बैटरी इनवर्टर लगवाए जाएंगे। जल्द ही विद्यालयों में इनवर्टर लगवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। -आत्मप्रकाश मेहरा, जिला मौलिक अधिकारी, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed