{"_id":"5cb22412bdec22145a0eba6a","slug":"71555178514-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"134-ए : विद्यार्थियों को बांटे रोल नंबर, आज होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134-ए : विद्यार्थियों को बांटे रोल नंबर, आज होगी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। नियम 134ए के तहत वीरवार को रजिस्ट्रेशन का अंतिम दिन था। शुक्रवार को बीईओ कार्यालय में बिजली न होने के कारण अभिभावकों को रोल नंबर नहीं दिए जा सके। शनिवार सुबह 10 बजे रोल नंबर देने की प्रक्रिया शुरू हो पाई। रोल नंबर के लिए शाम पांच बजे तक विद्यार्थी तथा अभिभावकों की बीईओ दफ्तर में लाइन लगी रही। अभिभावक ज्योति तथा भीम सैन ने बताया कि शुक्रवार को वह रोल नंबर के लिए पहुंचे थे, तकनीकी खराबी के चलते उन्हें रोल नंबर नहीं जारी किए गए। उस कारण हमें शनिवार को भी आना पड़ रहा है।
शनिवार को बीईओ विभाग में रोल नंबर बांटने के लिए विभाग ने आठ बूथ बनाए, जिसमें छात्रों को आसानी से समय पर रोल नंबर दिए गए। प्रत्येक बूथ पर दो स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई। बीईओ विभाग के कर्मचारी संतोष ने बताया कि छात्रों को शनिवार को रोल नंबर दे दिए गए हैं तथा जो छात्र रोल नंबर नहीं लेने नहीं आए। उनको उनके परीक्षा केंद्र पर ही रोल नंबर दे दिए जाएंगे। अभ्यार्थियों को रविवार सुबह नौ बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। उसके बाद अभ्यार्थी को अपनी एक फोटो आई डी जैसे आधार कार्ड दिखानी होगी। इस प्रक्रिया के बाद परीक्षा 10 बजे शुरू की जाएगी। परीक्षा का समय दो घंटे तय किया गया है, जो अभ्यार्थी रोल नंबर नहीं लेकर आ पाया तो उन्हें परीक्षा केंद्र पर ही दिए जाएंगे।
शहर में चार परीक्षा केंद्र
परीक्षा के लिए शहर में चार केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रो में कक्षा दूसरी तथा तीसरी की परीक्षा गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेला ग्राउंड, कक्षा चौथी, पांचवीं तथा छठी की परीक्षा मॉडल संस्कृति, कक्षा नौ, 10वीं व 12वीं की कीर्ति नगर स्कूल में होगी। सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों की परीक्षा खैरपुर स्कूल में होगी। शनिवार को 3695 छात्रों को रोल नंबर बांटे गए।