{"_id":"5c7abd93bdec2236047363d4","slug":"71551547795-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेजेपी जिलाध्यक्ष के बेटे से तीन बदमाशों ने रात को लूटी कार, पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक मोस्ट वांटेड की मौत, दूसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेजेपी जिलाध्यक्ष के बेटे से तीन बदमाशों ने रात को लूटी कार, पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक मोस्ट वांटेड की मौत, दूसरा फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के पूर्व चेयरमैन व जेजेपी के जिलाध्यक्ष अमीरचंद चावला के पुत्र कर्ण चावला से तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर फॉरच्यूनर गाड़ी लूट ली। उस समय वह अपने दोस्त सरताज मेहता के साथ घर जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उनके साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश की मौत हो गई जबकि एक भागने में कामयाब हो गया। एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात शुक्रवार रात करीब 11 बजे पीडब्लूडी रेस्ट हाउस के पास अंजाम दी गई। बदमाशों ने एक सफेद रंग की गाड़ी से फॉरच्यूनर को पीछे से टक्कर मारी और गाड़ी में सवार तीन लोगों ने पिस्तौल के बल पर गाड़ी लूटकर मौके से भाग गए। कर्ण चावला ने अपने दोस्त के फोन से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। तीनों बदमाश दोनों गाड़ियों को डबवाली रोड की ओर भगा ले गए। लेकिन सफेद रंग की बीट कार चला रहे बदमाश संदेश को पुलिस की टीमों ने ओढ़ा में पकड़ लिया। ओढ़ा में उसकी कार एक घर के गेट से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने उसे दबोच लिया। लेकिन लूटी हुई फॉरच्यूनर में सवार जगसीर उर्फ सीरा व लखविंद्र गाड़ी को डबवाली की ओर ले गए। गाड़ी लूटने की सूचना से अलर्ट हुई चौटाला पुलिस ने चौकी प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में हाईवे पर हनुमानगढ़ बाईपास पर नाकाबंदी की। देर रात 12:40 बजे फॉरच्यूनर गाड़ी आती दिखाई। जब पुलिस ने उक्त गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किए तो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी चला रहा बदमाश जगसीर पुलिस की गोली से घायल हो गया। जबकि इस दौरान मौका पाकर दूसरा युवक लखविंद्र मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल जगसीर को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा रेफर किया, लेकिन दोपहर तीन बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लूटी गई फॉरच्यूनर गाड़ी व वारदात में प्रयुक्त बीट कार तथा दो पिस्टल, 39 कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक अरुण नेहरा ने बताया कि आरोपी जगसीर उर्फ सीरा निवासी भेखा जिला मोगा पंजाब का रहने वाला था। दूसरे आरोपी की पहचान लखविंद्र उर्फ लखा निवासी नथेवाल थाना बाघा पुराना के रूप में हुई है, जो मौके से अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। जगसीर उर्फ शिरा के खिलाफ करीब 33 आपराधिक मामले हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व चंडीगढ़ में दर्ज थे और वह मोस्ट वांटेड था। मौके से फरार हुए लखविंद्र के खिलाफ चार आपराधिक मामले पंजाब व हरियाणा में दर्ज हैं और वह भी मोस्ट वांटेड है, जबकि गिरफ्तार किए गए आरोपी संदेश उर्फ सैंडी निवासी ढाणी संगरिया हनुमानगढ़ के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी संदेश को सिरसा अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।