फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सीडीएलयू में 21 फरवरी से होगी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सर्कल कबड्डी

सीडीएलयू में 21 फरवरी से होगी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सर्कल कबड्डी

Mon, 04 Feb 2019 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
सीडीएलयू में 21 फरवरी से होगी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सर्कल कबड्डी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। सीडीएलयू में 21 से 23 फरवरी तक ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सर्कल कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए करीब 21 विश्वविद्यालयों की टीमों ने अपनी एंट्री भी भेज दी है। सोमवार को सर्कल कबड्डी के लिए टीमों के पूल बनाने के लिए गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स डॉयरेक्टर डॉ. शशि लूथरा भी सीडीएलयू पहुंचे। उन्होंने स्पोर्ट्स कौंसिल के सचिव डॉ. हंसराज के साथ शेड्यूल बनाने और कमेटियों के गठन को लेकर चर्चा की। सर्कल कबड्डी टूर्नामेंट पहली बार सीडीएलयू में हो रही है और एसोसिएशन ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी ने इसकी मेजबानी सीडीएलयू को दी है।
चार टीम खेलेंगी सीधा प्री क्वार्टर फाइनल
21 फरवरी से शुरू होने वाली टूर्नामेंट में पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर, एमडीयू रोहतक और गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की टीमें सीधे प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी। यह चारों टीमों पिछले बार आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चौथे स्थान पर रहीं थीं। नॉक आउट कम लीग मुकाबलों के लिए ए, बी, सी और डी पूल बनाए जाएंगे। ऐसे में सीडीएलयू के स्पोर्ट्स कौंसिल कार्यालय में टूर्नामेंट के शेड्यूल और करीब 15 कमेटियों के गठन पर चर्चा की गई। जिसमें ट्रांसपोर्ट, भोजन कमेटी, योग्यता चेक कमेटी प्रमुख हैं। लड़कियों के लिए गर्ल्स हॉस्टल में रहने की सुविधा है। जबकि पुरुषों के लिए बॉयज हॉस्टल में ठहरने का प्रबंधन किया जाएगा।
विज्ञापन

इन टीमों की आई एंट्री
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, एमडीयू, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर, जम्मू विश्वविद्यालय, गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब, एलपीयू जालंधर, जीजेयू हिसार, गुरु काशी विश्वविद्यालय तलवंडी साबो, मुंबई विश्वविद्यालय, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, कलकत्ता यूनिवर्सिटी, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, दीनबंधु सर छोटू राम विश्वविद्यालय मुरथल, आचार्य नागर यूनिवर्सिटी आंध्रप्रदेश, गोंदवाना यूनिवर्सिटी गढ़ शरौली महाराष्ट्र, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, डीएवी विश्वविद्यालय जालंधर, जीएडीयू अमृतसर, चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने अपनी इंट्री करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट में 25 साल की आयु तक के खिलाड़ी भाग लेंगे। वेट मायने नहीं रखता। बैठक करके शेड्यूल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- हंसराज, सचिव, स्पोर्ट्स कौंसिल, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed