फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   रविवार को सिरसा में चौटाला परिवार के वारिसों में राजैनतिक शक्ति प्रदर्शन की रही होड

रविवार को सिरसा में चौटाला परिवार के वारिसों में राजैनतिक शक्ति प्रदर्शन की रही होड

Mon, 03 Dec 2018 02:31 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
रविवार को सिरसा में चौटाला परिवार के वारिसों में राजैनतिक शक्ति प्रदर्शन की रही होड
अभय के बेटे अर्जुन चौटाला कार्यकर्ताओं संग निकाला रोड शो, चौटाला हाउस पर अजय, दुष्यंत समर्थकों ने दिए इस्तीफे
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा में चौटाला परिवार में अभय सिंह समर्थकों ने रोड शो और अजय सिंह समर्थकों ने इस्तीफों के माध्यम से अपनी राजनैतिक ताकत दिखाई। इनेलो से निष्कासित डॉ. अजय सिंह चौटाला, हिसार के सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला एवं इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला के समर्थन में रविवार को इनेलो कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिए। जब बरनाला रोड पर चौटाला हाउस में इस्तीफे देने का क्रम जारी था तो दूसरी ओर शहर में अभय सिंह के पुत्र अर्जुन चौटाला युवा कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो निकाल रहे थे। बाद में डबवाली स्थित चौटाला हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन किया।
चौधरी देवीलाल के साथी रहे जगरूप सिंह सकताखेड़ा के नेतृत्व में और सिरसा के प्रभारी सरदार निशान सिंह के मार्गदर्शन में करीब 1700 इनेलो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इनेलो को अलविदा कहा। इसमें महिला विंग की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व इनेलो महिला जिलाध्यक्ष प्रोमिला शर्मा ने भी पार्टी से स्वयं को अलग कर लिया। जिला प्रभारी निशान सिंह ने कहा कि जिला कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा अपनी स्वेच्छा से दिया है। मैं 18 साल तक फतेहाबाद में पार्टी का जिलाध्यक्ष रहा।
विज्ञापन

इन्होंने दिए अजय के समर्थन में इस्तीफे
उनके अलावा एसएस बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अमीर चावला, विजय बंसल एडवोकेट, बार एसोसिएशन के प्रधान अजय बंसल एडवोकेट, डबवाली ब्लॉक के प्रधान रहे सर्वजीत मसीतां, युवा इनेलो जिलाध्यक्ष रहे अजब ओला, युवा इनेलो के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित गनेरीवाला, युवा इनेलो के प्रदेश महासचिव योगेश शर्मा, इनेलो जिला कार्यालय प्रभारी हरिसिंह भारी, इनेलो के जिला प्रेस प्रवक्ता तरसेम मिढा, राज मिढा, डबवाली ब्लॉक की महिला अध्यक्ष रूकमा सिहाग, किसान सैल के हलका ऐलनाबाद अध्यक्ष नंदलाल बेनीवाल, सुरेंद्र चाहरवाला, रणदीप मटदादू, जयपाल नैन, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कैप्टन सत्यनारायण, सुखमंदर सिहाग, रणबीर सिंह राणा डबवाली, शगनजीत सिंह कुरंगावाली, प्रदीप सिंह भांभू, ओम फौजी, त्रिलोचन सिंह, रसविंद्र सिंह, अमृतपाल बराड़, जिला परिषद सदस्य मग्घर सिंह, डॉ. धर्मपाल, बनवाला के सरपंच देवकरण डूडी, चंद्रयश जैन, सतपाल अरोड़ा, रानियां नगरपालिका के पूर्व प्रधान हरजिंद्र सिंह, सुखदेव सिंह एमसी रानियां, मदन शर्मा, जगजीत सिंह रानियां, धर्मपाल बाजीगर, जसपाल बेदी, प्रेम कुकरेजा, मांगेराम ठेकेदार, विनोद मित्तल कालांवाली, विपिन मोंगा, हरबंस भीटीवाला, शमशेर सिंह चौटाला, दर्शना ओढां, भरपूर गदराना, कश्मीरीलाल कंबोज, अनिल कासनिया, सेवा सिंह, त्रिलोचन सिंह, राजा कसवां, करतार सिंह संधु पीली कोठी, दीपक शर्मा, अमृत बराड़ शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन ने हिसार रोड से शुरू किया रोड शो और डबवाली रोड स्थित चौटाला हाउस में किया समापन
युवा इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष जस्सी पेटवाड़ एवं युवा इनेलो नेता अर्जुन चौटाला को युवा इनेलो कार्यकर्ता सैकड़ों बाइक के काफिले के साथ प्रीतम पैलेस से लेकर डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय तक लेकर आए जहां उनका भव्य अभिनंदन किया गया। उन्होेंने कहा कि मैं कभी राजनीति में नहीं गया। मैंने कभी भाषण नहीं दिया। घर से जब निकलता था या तो जरूरी काम से और या फिर शादी ब्याह में शामिल होने के लिए। पार्टी संभालने की बड़े भाईयों को जिम्म्मेदारी दी हुई थी। बड़े भाइयों ने पार्टी को तोड़ने का काम किया है। बड़े चौधरी कहते थे कि हक मांगने से नहीं छीनने से मिलता है, लेकिन ये लोग उनकी बात को दिल पर ले गए। ओपी चौटाला अपने हकों की नहीं बल्कि जनता के हकों की बात कहते थे। लेकिन कुछ लोगों ने इसका अर्थ अपने हकों का समझ लिया। दादा ने बीमारी आने पर मरहम पट्टी करने का प्रयास किया। लेकिन जब बीमारी बढने लगी तो उस बीमारी को ही काट दिया। उन्होंने कहा कि जब दादा रणजीत सिंह ने पार्टी छोड़ी तो नेता कहते थे कि पार्टी खत्म हो गई। चौधरी देवीलाल की पार्टी की जड़े इतनी मजबूत है कि जितनी भी बड़ी आंधी आए, इस पार्टी रुपी पेड़ को हिला नहीं सकेंगी। इस अवसर पर इनेलो जिल ध्यक्ष पदम जैन, विधायक मक्खन लाल सिंगला, विधायक राम चंद्र कंबोज, पूर्व मंत्री भागी राम, युवा जिलाध्यक्ष धर्मवीर नैन, जिला पार्षद जरनैल सिंह चंदी, कश्मीर सिंह करीवाला उपस्थित थे।
फोटो 21, 22, 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed