फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   71 crore compensation amount released for crop failure

फसल खराब होने पर 71 करोड़ की मुआवजा राशि जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
71 crore compensation amount released for crop failure
सिरसा। किसानों की खराब फसलों के लिए करीब 71 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार ने जारी कर दी है। उपायुक्त ने संबंधित एसडीएम को फंड जारी कर दिया और निर्देश दिए हैं कि ये राशि जल्द किसानों को दी जाए। बता दें कि लघु सचिवालय में किसानों की ओर से पक्का मोर्चा भी इन्हीं मांगों को लेकर चल रहा है।
विज्ञापन

सरकार ने जिले के कालांवाली और नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में खरीफ फसल 2021 की खराब होने पर मुआवजा राशि के लिए बजट भेज दिया है। तहसील कालांवाली व नाथूसरी चोपटा में सफेद मक्खी, कीट हमला व जलभराव से खराब हुई कपास, मूंग व बाजरा मुआवजा राशि जारी की गई है। अब किसानों के खातों में सीधे ये राशि ट्रांसफर की जाएगी।
विज्ञापन

कालांवाली के लिए 70 करोड़ 65 लाख से ज्यादा राशि जारी
सरकार की ओर से खरीफ फसल कपास, मूंग, बाजरा के फसल खराबे के लिए एसडीएम कालांवाली को 70 करोड़ 65 लाख 59 हजार 894 रुपये की राशि जारी की है। बताया जा रहा है कि कालांवाली क्षेत्र में 74 हजार 297 एकड़ की फसल खराब हो गई थी। ये फसल कीट हमलों के कारण खराब हुई थी। इसी प्रकार एसडीएम सिरसा को 3 लाख 78 हजार 828 रुपये की राशि अलॉट कर दी है। चोपटा क्षेत्र में जल भराव से 31 एकड़ फसल खराब हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का पक्का मोर्चा की मुख्य मांग भी है मुआवजा राशि
लघु सचिवालय में किसानों की ओर से पक्का मोर्चा चलाया जा रहा है। किसानों की मांगों में भी प्रमुख मांग यही है कि विभिन्न कारणों से खराब हुई फसलों का मुआवजा दिया जाए। हालांकि प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि सभी मांगों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा। लेकिन किसानों ने ये कहते हुए धरना उठाने से इनकार कर दिया था कि जब तक सभी मांगे पूरी नहीं होती, तब तक पक्का मोर्चा जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed