फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   70 percent work of new rest house to be built at a cost of 9 crores completed

9 करोड़ की लागत से बनने वाले नए रेस्ट हाउस का 70 फीसदी कार्य पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
70 percent work of new rest house to be built at a cost of 9 crores completed
बरनाला रोड पर चल रहा रेस्ट हाउस का निर्माण कार्य। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के बरनाला रोड पर बनने वाले नये रेस्ट हाउस में वीआईपी अतिथियों के लिए आधुनिक सुविधाएं होंगी। साथ ही बड़े स्तर पर बैठकों का भी आयोजन किया जा सकेगा। सरकार के आदेश पर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से रेस्ट हाउस के निर्माण का काम अंतिम चरण में है। करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेस्ट हाउस का काम दिसंबर से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

भूम्मणशाह चौक स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर में एक और नया रेस्ट हाउस तैयार किया जा रहा है। 9 करोड़ 25 लाख 93 हजार रुपये की लागत से बनने वाले रेस्ट हाउस का निर्माण कार्य करीब 70 फीसदी पूरा हो चुका है। अब आखिरी चरण में निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने से जहां एक ओर सरकारी कार्यक्रम हो सकेंगे वहीं दूसरी ओर वीआईपी अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था भी हो पाएगी।
विज्ञापन

ये सुविधा होंगी उपलब्ध
नए रेस्ट हाउस में वीआईपी सूट बनेंगे। करीब 21 कमरे अधिकारियों के लिए होंगे। इसके अलावा एक मीटिंग हॉल का भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। यहां करीब 150 अधिकारी-कर्मचारी एक साथ बैठ सकेंगे। नया रेस्ट हाउस बनने के बाद बड़े स्तर की प्रशासनिक मीटिंग भी यहां हो पाएगी। मुख्यमंत्री, राज्यपाल के स्तर के अतिथि के लिए विशेष कमरे तैयार करवाए जाएंगे। इसके अलावा कार्यक्रम का भी आयोजन यहां आसानी से किया जा सकेगा। लिफ्ट का भी प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया विश्राम गृह बनाया जा रहा है। यहां आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेस्ट हाउस को लेकर हम समय-समय पर निरीक्षण भी कर रहे हैं ताकि गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य करवाया जा सके।
-कमलदीप राणा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed