फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गेहूं की सात एकड़ फसल जली

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गेहूं की सात एकड़ फसल जली

Sun, 28 Apr 2019 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गेहूं की सात एकड़ फसल जली
डिंग मंडी। गांव जोधका में शनिवार की बीती शाम को शॉर्ट सर्किट से गेहूं के भूसे में आग लग गई। आग लगते ही आसपास खेतों से किसानों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार गांव जोधका में थेहड़ द्वितीय लाइन में शाम 6 बजे तेज आंधी की वजह से तार टूटने से शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से गेहूं के भूसे में आग लग गई। जिससे कि सात एकड़ गेहूं की फसल में आग लग गई व भूसा जलकर राख हो गया। गनीमत रहे कि उस समय करीब दो सौ फीट की दूरी पर कंबाइन चल रही थी और खेत में किसान भी काम कर रहे थे। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। जैसे ही आग लगी दिखी तो आसपास के खेतों से किसान एकत्रित हो गए और आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत से पानी, ट्रैक्टर की बुवाई व हरी झाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे किसान घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह सब बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ है। गुस्साएं किसानों ने बताया कि इस लाइन के खंभे टेढ़े खड़े हैं। जिससे इस लाइन में पहले भी ऐसे स्पार्क होता रहा है। खेत के मालिक जगबीर सिंह व सतीश गिरी ने बताया कि विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन विभाग द्वारा इस समस्या के प्रति कोई ध्यान नहीं दे रहा है। तेज हवा आने से खंभे की तार टूट कर स्टे पर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed