{"_id":"5cba1de7bdec22140e109583","slug":"61555701223-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती इलाकों में पुलिस अधिकारी विशेष चौकसी बरते: डीएसपी किशोरीलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमावर्ती इलाकों में पुलिस अधिकारी विशेष चौकसी बरते: डीएसपी किशोरीलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। आगामी 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जिला के साथ लगती राजस्थान व पंजाब सीमा पर विशेष चौकसी बरती जाए। सीमा से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन व व्यक्ति की बारीकी से चेकिंग की जाए और संदिग्धों पर कड़ी निगाह रखी जाए। ये विचार डबवाली के डीएसपी किशोरीलाल ने शहर डबवाली थाने में पंजाब व राजस्थान के पुलिस अधिकारियों की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर राजस्थान व पंजाब के पुलिस अधिकारियों के साथ जिला के साथ लगती राजस्थान व पंजाब सीमा पर लगाए जाने वाले नाकों के बारे में चर्चा की गई। इस मौके पर डीएसपी किशोरीलाल ने यह भी कहा कि डबवाली क्षेत्र के साथ लगते पंजाब एंड राजस्थान की सीमाओं पर नाकाबंदी के अलावा पेट्रोलिंग पार्टियां भी तैनात की जाए जोकि सीमा के साथ लगते मार्गों पर विशेष चौकसी रखेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि अवैध असलाह, शराब व अन्य गैर कानूनी गतिविधियों पर नजर रखी जाए। ताकि किसी भी अपराध की पुनरावृत्ति न हो पाए। इसी के साथ सभी पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों की सूची सांझा की और उन्हें पकड़ने के लिए एक दूसरे का सहयोग मांगा। इस मौके पर पंजाब व राजस्थान क्षेत्र से पहुंचे सभी पुलिस अधिकारियों ने एक दूसरे को सहयोग करने पर सहमति जताई। इस अवसर पर डीएसपी बठिंडा कुलदीप सिंह, डीएसपी मलोट भूपेंद्र सिंह, लंबी थाना प्रभारी विक्रमजीत सिंह, सीआईए डबवाली इंस्पेक्टर दलीप सिंह, टिब्बी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमेर सिंह, सदर डबवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, शहर डबवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, संगरिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विष्णु दत्त के अतिरिक्त गोरीवाला व चौटाला पुलिस चौकी प्रभारी भी मौजूद थे।