फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   टप्पी में बनेगा 1.62 करोड़ की लागत से जल घर, अधिकारियों ने किया जगह का निरीक्षण

टप्पी में बनेगा 1.62 करोड़ की लागत से जल घर, अधिकारियों ने किया जगह का निरीक्षण

Sat, 03 Nov 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
टप्पी में बनेगा 1.62 करोड़ की लागत से जल घर, अधिकारियों ने किया जगह का निरीक्षण
टप्पी में बनेगा 1.62 करोड़ से जलघर
विज्ञापन

ओढां। लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे टप्पी के ग्रामीणों को शीघ्र ही अपना जल घर मिलेगा। सीएम की घोषणा के बाद जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भूमि का निरीक्षण किया। ताकि कार्य शुरू करवाया जा सके। गांव में जल घर के निर्माण के लिए लोगों ने पंचायत के प्रयासों की सराहना की है। गांव टप्पी मेें साथ लगते गांव किंगरे से पेयजल आपूर्ति होती है। लेकिन गांव के कुछ हिस्सों मेें पानी नहीं पहुंच पा रहा था। इस समस्या के चलते ग्रामीणों को गर्मी के दौरान पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा था। गांव की इस समस्या को सरपंच धविंद्र पाल शर्मा ने डबवाली में रैली के दौरान सीएम के समक्ष रखा था। जिस पर सीएम ने इस कार्य को हरी झंडी दी। घोषणा के बाद शुक्रवार को जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ भानी राम, जेई हरभजन सिंह व खंड समंवयक प्रदीप बैैनीवाल ने गांव में पहुंचकर जगह का निरीक्षण किया।

एसडीओ भानी राम ने बताया कि पंचायत की ओर से जल घर के लिए जगमालवाली रोड पर भूमि का प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने बताया कि जल घर के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कार्य जल्द शुरू करने के लिए ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि जल घर पर 1 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। जिसमें एक बड़ा टैंक, 4 फिल्टर, एक हाई लेवल टैंक, क्लीयर वॉटर टैंक , पंप चेंबर के अलावा मटदादू माइनर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर से डाली जाने वाली पाइपें सहित अन्य कार्य शामिल है। सरपंच धविंद्र पाल शर्मा ने बताया कि पंचायत ने जल घर के लिए 4 एकड़ भूमि का प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने बताया कि उक्त भूमि को पटे पर दिया गया था। जिसे शीघ्र ही खाली करवा दिया जाएगा। उधर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed