फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   इस बार एचटेट पेपर लीक होने का नहीं कोई चांस: डॉ. जगबीर

इस बार एचटेट पेपर लीक होने का नहीं कोई चांस: डॉ. जगबीर

Sun, 10 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
इस बार एचटेट पेपर लीक होने का नहीं कोई चांस: डॉ. जगबीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने कहा कि एचटेट परीक्षा के इस बार लीक होने के कोई चांस हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से नहीं छोड़े गए हैं। इस बार प्रश्न पत्रों को एचएसएससी की तर्ज पर एक संदूक में बंद कर भिजवाए जाएंगे। बोर्ड कार्यालय में ही संदूक में प्रश्न पत्रों के सील बंद बंडल रखे जाएंगे और उस पर दो ताले लगाए जाएंगे, जिसकी एक चाबी संबंधित जिला के डीईओ के प्रतिनिधि के पास और दूसरी चाबी बोर्ड के प्रतिनिधि के पास होगी। संदूक जब संबंधित जिला के निर्धारित स्थल पर पहुंच जाएगा तो वहां डीईओ की उपस्थिति में ही संदूक खोला जाएगा और प्रश्न पत्रों के बंडल उक्त जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर भिजवाए जाएंगे।
वे शनिवार को बरनाला रोड स्थितपंचायत भवन में हसला के जिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने पहुंचे थे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि इस बार दिव्यांगों, गर्भवती महिलाओं तथा कुछ स्पेशल केस के उम्मीदवारों को उनके गृह जिले में ही परीक्षा केंद्र अलॉट किया जाएगा। इस तरह के लगभग 1019 परीक्षार्थी इस बार अपने गृह जिले में ही एचटेट की परीक्षा देंगे। हालांकि गर्भवती महिलाओं को इसके लिए बोर्ड को पहले ही अवगत करवाना होगा। इसके अतिरिक्त परीक्षा में विवाहित महिलाओं को मंगलसूत्र तथा सिख उम्मीदवारों को कड़ा पहनने की छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एचटेट की परीक्षा के लिए सभी 22 जिलों में कुल 543 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर कुल चार लाख 45 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


पेपर चेकिंग या मार्किंग में गड़बड़ी करने के 999 अध्यापकों को नोटिस
स्कूली परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग में गड़बड़ी कर बच्चों को फेल करने और विद्यार्थी द्वारा पुन: मूल्यांकन करवाने पर वह पास मिलता है, तो ऐसी गड़बड़ी रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में उन्होंने बताया कि ऐसे लापरवाह अध्यापकों पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल प्रदेश में 999 अध्यापकों को इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है। इतना ही नहीं परीक्षाओं में नकल पर अंकुश लगाने के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है, जिसके तहत परीक्षार्थी की जांच की जिम्मेदारी इनविजिलेटर की होगी और वह इस संबंध में एक सर्टिफिकेट बोर्ड को देगा। उसके बावजूद यदि जांच में किसी भी परीक्षा केंद्र के एक कमरे में नकल के दो मामले पकड़े गए तो न केवल अध्यापक को ड्यूटी देने से बैन किया जाएगा, बल्कि अधिक नकल के मामले पकड़े जाने पर परीक्षा केंद्र ही कैंसल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिरसा में बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र बनाए जाने वाले आदित्य हाई स्कूल में व्याप्त कमियों की वजह से उक्त परीक्षा केंद्र कैंसल कर दिया गया है। इस मौके पर डीईओ डॉ. यज्ञदत्त वर्मा, बीईओ पवन सुथार, हसला प्रधान महेंद्र मेहता, उपाध्यक्ष कुंदन झोरड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में हसला ने सौंपा मांग पत्र
पंचायत भवन में आयोजित हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन हसला के जिला सम्मेलन में अध्यापकों के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं को रखा गया। इस दौरान हसला के राज्य उपाध्यक्ष सुरेंद्र थोरी, जिला प्रधान महेंद्र मेहता, उपाध्यक्ष कुंदन झोरड़, महासचिव सतीश मित्तल, अश्विनी शर्मा, अमित मनहर, प्रमोद मोहन गौतम, राजकुमार अरोड़ा, राजकुमार मित्तल, संदीव, कृष्ण आदि ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पांचवीं और आठवीं के लिए सिरसा में परीक्षा केंद्र बनाने, डबवाली और ऐलनाबाद में बारहवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए केंद्र बनाने, नौवीं और बारहवीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा की पुस्तकें बोर्ड द्वारा प्रकाशित करवाने, नौवीं और बारहवीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षा 20 की जगह 40 अंकों की करवाने, परीक्षा केंद्र अधीक्षक, उपाधीक्षक, पर्यवेक्षक का मानदेय बढ़ाने, सीबीएसई की तर्ज पर पेपर मार्किं ग करने का मानदेय बढ़ाने, पुन: मूल्यांकन की फीस कम करने, एचटेट परीक्षा की फीस कम करने, मासिक मूल्यांकन परीक्षा की बजाय तिमाही परीक्षा शुरू करवाने आदि मांगें रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed