{"_id":"5978ec7f4f1c1bd3548b4609","slug":"61501097087-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को 15 रुपये का मिनरल वाटर लेने की जरूरत नहीं, पांच रुपये में मिलेगा शुद्ध पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को 15 रुपये का मिनरल वाटर लेने की जरूरत नहीं, पांच रुपये में मिलेगा शुद्ध पानी
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों को 15 रुपये का मिनरल वाटर लेने की जरूरत नहीं, पांच रुपये में मिलेगा शुद्ध पानी
अगले महीने लगेगी रेलवे स्टेशन पर एक वाटर वेंडिंग मशीन, डीआरएम एके दुबे ने किया रेलवे स्टेशन निरीक्षण
जल्द ही मिलेगी एटीएम की सुविधा, दस दिनों में जारी होगा टेंडर, सुविधाओं का लिया जायजा
हितेश चतुर्वेदी
सिरसा।
सिरसा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अगले महीने से सस्ता और शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी, क्योंकि रेलवे बीकानेर मंडल ने स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीनें लगाने की तैयारी कर ली है। स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीन लगने के बाद यात्रियों को 15 रुपये लीटर मिनरल वाटर की जगह पांच रुपये लीटर में पीने का पानी मिलेगा। यह सुविधा स्टेशन के प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगी। बुधवार शाम को सिरसा स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे
बीकानेर मंडल के डीआरएम अनिल कुमार दुबे ने अमर उजाला संवाददाता से खास बातचीत में इस योजना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि प्लेट मार्फ नंबर एक पर वाटर वेंडिंग मशीन लगेगी। शुरूआत में एक ही मशीन सिरसा में लगाई जाएगी। वाटर वेंडिंग मशीन से एक लीटर से लेकर पांच लीटर तक पानी यात्री ले सकेंगे। मशीन के संचालन में दो से चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो यात्रियों को कम दाम पर गिलास या बोतल में पानी देंगे। मशीन से यात्री खुद की बोतल में पानी ले सकेंगे। इसके अलावा सिरसा स्टेशन पर जल्द ही एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध होगी। डीआरएम एके दुबे ने बताया कि दस दिनों में इसके इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा। जो भी बैंक स्टेशन पर अपनी एटीएम मशीन लगाना चाहेगा उसे रेलवे की तरफ से जगह उपलब्ध करवाई जाएगी। कई बैंकों ने स्टेशन पर अपना एटीएम लगवाने में रुचि जताई है। एटीएम मशीन लगने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। उन्हेें रुपये निकलवाने के लिए स्टेशन से दूर नहीं जाना पडे़गा।
रोजाना दो हजार यात्रियों होगा लाभ
सिरसा रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन आठ रेलगाड़ियों का आवागमन होता है। करीब दो हजार यात्री प्रतिदिन सिरसा स्टेशन से रेलगाड़ी में सवार होते हैं। गर्मी के मौसम में सालों से यात्री शुद्ध ठंडे पानी के संकट से झूझते हैं। प्यास बुझाने के लिए यात्रियों को मजबूरन 15 रुपये में बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता है। वाटर वेंडिंग मशीन लगाने के बाद यात्रियों को पांच रुपये में मिनरल वाटर मिलेगा।
विज्ञापन
स्टेशन का किया निरीक्षण
डीआरएम एके दुबे ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर यहां मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को किसी प्रकार से असुविधा का सामना न करना पडे़ इसका विशेष ध्यान रखा जाए। शौचालयों की साफ सफाई का खास ख्याल रखने का निर्देश उन्हाेंने अधिकारियों को दिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने मौजूद सुविधाओं पर संतोष जताया। निरीक्षण से पहले डीआरएम ने रेलवे क्लब में जाकर पौधरोपण किया और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की कसम दिलाई। इस दौरान उनके साथ स्टेशन अधीक्षक अमर सिंह सहित अन्य रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।
कटरा जाने वाली ट्रेन को नियमित करने की मांग
रेलवे कॉलोनी वासियों और आम जनता ने डीआरएम एके दुबे को मांग पत्र सौंपा, जिसमें रेलवे में पार्क का निर्माण सहित छोटी-छोटी समस्याएं बताई गईं। डीआरएम से समस्या का समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। लोगों ने डीआरएम समक्ष सिरसा से होकर कटरा जानी वाली ट्रेन को नियमित करने की मांग की। डीआरएम ने लोगोें से कहा कि वे उनकी मांग को रेलवे मंत्रालय को भेज देंगे।
कमियों को सुधारा जाएगा
सिरसा रेलवे स्टेशन पर एक वाटर वेंडिंग मशीन लगेंगी। यात्रियों को पांच रुपये में एक बोतल शुद्ध पानी मिलेगा। अगले महीने से यह सुविधा मिलने लगेगी। बीकानेर मंडल के तहत हर रेलवे स्टेशन पर जाकर निरीक्षण करके सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है। इसी के तहत सिरसा स्टेशन का निरीक्षण करने आया हूं। जो भी थोड़ी कमियां देखी उन्हें सुधारा जाएगा।
-एके दुबे, डीआरएम, बीकानेर मंडल।