{"_id":"59593d794f1c1b8c1a8b4b0d","slug":"61499020665-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवसई को निर्माण शुरू नहीं हुआ तो इनेलो 10 जुलाई को रोकेगा पंजाब बार्डर के रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवसई को निर्माण शुरू नहीं हुआ तो इनेलो 10 जुलाई को रोकेगा पंजाब बार्डर के रास्ते
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसवाईएल को निर्माण शुरू नहीं हुआ तो इनेलो 10 जुलाई को रोकेगा पंजाब बॉर्डर के रास्ते
सिरसा। इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि 9 जुलाई तक सरकार ने एसवाईएल का निर्माण शुरू नहीं किया तो 10 जुलाई को इनेलो पंजाब के सभी रास्ते रोक कर विरोध जताएगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी केंद्र सरकार एसवाईएल का निर्माण शुरू नहीं करवा रही है। चौटाला ने कहा कि किसानों के हितों की लड़ाई वे तब तक जारी रखेंगे जब तक एसवाईएल का पानी हरियाणा के किसानों को नहीं मिलता।
अभय सिंह चौटाला रविवार को डबवाली रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इनेलो किसानों के हितों की लड़ाई लड़ रहा है बाकी पार्टियां किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की लड़ाई के तहत एसवाईएल की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार को 9 जुलाई का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि सरकार ने निर्माण शुरू नहीं करवाया तो वे 10 जुलाई को प्रदेश में पंजाब के सभी रास्तों को जाम करेंगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रदेश के कह का पानी देने के फैसले का बाद भी सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस किसान पंचायत के नाम पर कार्यक्रम कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है यदि कांग्रेस किसानों की हितैषी है तो उनके हक का पानी दिलवाने की लड़ाई क्यों नहीं लड़ रही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दो फाड़ हो चुके हैं और पार्टी में अंतर्कलह है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा को चैलेंज करते हुए कहा कि यदि वे किसानों की बात करते हैं तो इस मुद्दे पर खुले मंच पर उनसे बहस करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की बी टीम है। उन्होंने भाजपा के बारे में कहा कि इस पार्टी की सरकार है और इन्हें किसानों के हितों से कोई सरोकार नहीं है। चौटाला ने कहा कि भाजपा ने जो जीएसटी लागू की है उससे गरीब, मजदूर और किसान वर्ग को नुकसान होगा और केवल बड़े घरानों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि पहले 10 साल तक कांग्रेस ने प्रदेश में लूट मचाई और अब भाजपा भी वही काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केवल इनेलो ही किसानों की लड़ाई लड़ रहा है और ये लड़ाई जारी रहेगी। इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन, सिरसा के विधायक मखन लाल सिंगला और रानियां के विधायक रामचंद्र कंबोज भी उपस्थित रहे।