फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   61 year old Master Chhindra Singh of Nakoura stood first in the 21 km race

Sirsa News: नकौड़ा के 61 वर्षीय मास्टर छिंद्र सिंह 21 किमी. दाैड़ में रहे प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
61 year old Master Chhindra Singh of Nakoura stood first in the 21 km race
सिरसा। मास्टर छिंद्र सिंह व मास्टर मुख्यतार सिंह । एजेंसी
सिरसा। दृढ़ निश्चय व कुछ कर गुजरने का इरादा हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती। इसी को साबित किया है गांव नकौड़ा के 61 वर्षीय मास्टर छिंद्र सिंह ने, जिन्होंने डबवाली में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नशे पर प्रहार के लिए निकाली गई हाफ मैराथन में 21 किलोमीटर की दौड़ को 96 मिनट में पूरी कर पहला स्थान प्राप्त कर युवाओं को भी दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन


उनके साथ गांव अमृतसर कलां के 65 वर्षीय मा. मुख्तयार सिंह ने भी मैराथन में प्रतिभागिता की, लेकिन वे कोई स्थान नहीं प्राप्त कर पाए। उनके हौसले की सभी ने प्रशंसा की। श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट, संतनगर के पदाधिकारी दविंद्र सिंह काहलो व जितेंद्र सिंह ढिल्लों ने दोनों को बधाई देते हुए बताया कि मास्टर छिंद्र सिंह व मुख्तयार सिंह गुरदेव इंडोर स्टेडियम में ही अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन


अपने साथ-साथ वे युवाओं को भी प्रशिक्षण देते हैं। इससे पूर्व भी दोनों अनेक स्टेट व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता कर कई पदक जीत चुके हैं। श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट, संतनगर के प्रधान हरपिंद्र सिंह कूका ने बताया कि गुरदेव इंडोर स्टेडियम में ट्रस्ट की ओर से युवाओं को नशे से बचाने के लिए बेहतरीन खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में बैडमिंटन के 6 कोर्ट बनाए गए हैं, जबकि अन्य कई खेलों की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि युवा खेलों में भी अपना भविष्य स्वर्णिम बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed