फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   60 thousand rupees withdrawn from the woman's account by changing the card, case registered

कार्ड बदल महिला के खाते से निकाले 60 हजार रुपये, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
60 thousand rupees withdrawn from the woman's account by changing the card, case registered
सिरसा। गांव सिकंदरपुर की महिला के खाते से उसका डेबिट कार्ड बदलकर 60 हजार रुपये निकालने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सिकंदरपुर निवासी महिला वीरपाल कौर ने बताया कि उसका बरनाला रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। महिला ने बताया कि 29 दिसंबर को उसका बेटा हरमन एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए गया था। जब उससे रुपये नहीं निकले, तो वहां खड़े एक व्यक्ति ने कार्ड लेकर पिन नंबर पूछकर उसके बेटे को दो बार में दस-दस हजार रुपये निकलवाकर दे दिए। इस दौरान उसका बेटा जल्दबाजी में उससे कार्ड लेना भूल गया और वह रुपये लेकर घर आ गया। जब उसने अपने बेटे से कार्ड के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह उसे रुपये निकालने वाले व्यक्ति के पास ही भूल गया। इसके बाद वह उसे लेकर एटीएम के पास गई, लेकिन वहां कोई व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद कार्ड लेने वाले व्यक्ति ने उसका कार्ड इस्तेमाल कर उसके खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए। जैसे ही उसके मोबाइल पर रुपये की निकासी का मैसेज आने लगा तो उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। जिसपर उसने तुरंत एटीएम को बैंक से बंद करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ऑटो में महिला के बैग से मोबाइल फोन व पर्स चोरी
सिरसा। सुभाष चौक से ऑटो में बैठकर खैरपुर की ओर जा रही महिला के बैग से ऑटो में सवार अन्य महिला नकदी से भरा पर्स व मोबाइल चोरी कर ले गई। जब महिला ऑटो से उतरने लगी तो उसने बैग संभाला, जिस पर उसे घटना का पता चला। पुलिस को दी शिकायत में महिला मीनाक्षी ने बताया कि वह मूल रूप से संगरूर पंजाब की रहने वाली है। फिलहाल वह खैरपुर चौकी वाली गली में किराये के मकान में रह रही है। बीते दिवस वह सुभाष चौक से ऑटो में घर लौट रही थी। इसी दौरान परशुराम चौक से भी ऑटो में एक महिला सवार हो गई। उक्त महिला बस स्टैंड के निकट ऑटो से उतर गई। वहीं अपने गंतव्य पर पहुंचने के बाद ऑटो से उतर उसने पैसे देने के लिए बैग संभाला तो उसमें से पर्स व मोबाइल गायब था। उसके पर्स में करीब 5 हजार रुपये व कुछ अन्य सामान था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed