{"_id":"6484b9fa1ae2eaa9cd062f86","slug":"60-property-id-errors-were-removed-amid-chaos-in-the-camp-sirsa-news-c-128-1-sir1001-999-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शिविर में अव्यवस्था के बीच 60 प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां कीं दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शिविर में अव्यवस्था के बीच 60 प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां कीं दूर
Sat, 10 Jun 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहरवासियों की प्रॉपर्टी आईडी बने हुए एक वर्ष बीता चुका है, लेकिन लोग आज भी त्रुटियां ठीक करवाने के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में लगे शिविर में करीब 100 शिकायतें पहुंचीं। इनमें किसी की प्रॉपर्टी मृतक के नाम पर चढ़ा दी, तो किसी किराएदार को मकान मालिक बनाकर उसने नाम पर आईडी बना दी। शाम पांच बजे तक करीब 60 शिकायतों का निपटारा हो पाया। शिविर के दौरान अव्यवस्था भी देखने का मिली। कार्यालय में न तो पंखा था और न ही पानी के पानी की कोई व्यवस्था। इसको लेकर लोगों ने रोष जताया।
शनिवार को प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों दूर करने के लिए नगर परिषद कार्यालय में शिविर लगाया गया। यहां पर पांच हेल्प डेस्क लगाए गए। नेट और सर्वर डाउन होने के कारण प्रॉपर्टी धारकों को परेशान होना पड़ा। प्रॉपर्टी धारक सुबह नौ बजे ही दस्तावेज लेकर शिविर पहुंच गए, लेकिन नंबर दोपहर करीब एक बजे तक आया। कई प्रॉपर्टी धारक चार से पांच घंटे के इंतजार के बाद खामियां ठीक करवाए बिना ही लौट गए। कई प्रॉपर्टी धारकों ने धीमी गति से प्रक्रिया चलने को लेकर रोष जताया और कर्मचारियों पर काम न करने के आरोप लगाए। देर शाम तक नगर परिषद के पास ऑफलाइन और ऑनलाइन त्रुटियां दूर करवाने के लिए आवेदन आते रहे।
शहर में 95 हजार प्रॉपर्टी आईडी धारक, 25 हजार ने दीं त्रुटियों की शिकायतें
नगर परिषद क्षेत्र में आने वाले प्लॉट व मकान मालिकों की 95 हजार प्रॉपर्टी आईडी बनी है। इसे याशी कंपनी ने ड्रोन से सर्वे कर तैयार किया था। इस दौरान प्रॉपटी आईडी में काफी गलतियां कर दी गईं। प्रॉपर्टी आईडी में मकान नंबर गलत होने, किसी ओर के नाम पर मकान लिखने, प्लाॅॅट का साइज बड़ा व छोटा करने, दूसरे क्षेत्र का पता लिखने सहित अन्य कई तरह की गलतियां की गईं। इसका खामियाजा अब प्रॉपर्टी धारकों को उठाना पड़ रहा है। नगर परिषद के पास अब तक करीब 25 हजार प्रॉपर्टी धारक त्रुटियों की शिकायत दे चुके हैं।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए शिविर लगाया गया है। नंबर के अनुसार प्रॉपर्टी आईडी को ठीक किया जा रहा है। पांच डेस्क लगाए गए हैं। शिकायतें अधिक आने के कारण समय लग रहा है। रविवार को भी शिविर लगाया जाएगा। लोग ऑनलाइन भी शिकायत पोर्टल पर दे सकते हैं। शनिवार को 100 के करीब शिकायतें आईं। जिनमें से 60 का मौके पर ही निपटारा कर दिया है। - मनीष सैनी, इंचार्ज, प्रॉपर्टी आईडी ब्रांच, नगर परिषद सिरसा।