{"_id":"626ad1f495cec9365c4c1442","slug":"60-lakh-units-of-electricity-required-54-64-lakh-units-are-being-received-unannounced-cuts-for-six-hours-a-day-sirsa-news-hsr6302777134","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 लाख यूनिट बिजली की आवश्कता, मिल रही है 54.64 लाख यूनिट, दिन में छह घंटे तक लग रहे अघोषित कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 लाख यूनिट बिजली की आवश्कता, मिल रही है 54.64 लाख यूनिट, दिन में छह घंटे तक लग रहे अघोषित कट
विज्ञापन
सिरसा लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर के उड़े फ्यूज को दुरुस्त करते हुए निगम कर्मचारी।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में बिजली संकट गहराने से दैनिक जनजीवन पर भी काफी असर पड़ा है। जिले को प्रतिदिन 60 लाख से ज्यादा यूनिट की है जरूरत है जबकि मिल रही 54.64 लाख यूनिट है। ऐसे में अघोषित कट लगाकर इस कमी को पूरा किया जा रहा है। बिजली कटों के चलते कार्यों के साथ पेयजल सप्लाई तक बाधित हो रही है।
वीरवार को दिनभर में करीब 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे शहर में पेयजल प्रभावित भी हुई। निगम की ओर से लोड बढ़ने के नाम पर कट लगाए जा रहे हैं। वीरवार को रात 2.30 बजे से 3.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके बाद यह सिलसिला लगातार जारी रहा। इसी प्रकार शहर में सुबह 6.15 से 7.15 बजे, 10.15 से 11.15 बजे, 1.30 से 2.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके अलावा भी अनेकों बार कट लगाए गए। जिले में अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा रात को 11 बजे के बाद अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। शहर में सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक व शाम को 5 बजे से 6 बजे तक पेयजल आपूर्ति की जाती है। परंतु बिजली के कट लगने के कारण शहरभर में समय में पेयजल की आपूूर्ति नहीं हो पा रही है। जिस कारण शहरवासी दिनभर पेयजल आपूर्ति का इंतजार करते हैं तथा जिस समय आपूर्ति छोड़ी जाती है उस समय बिजली का अघोषित कट लगा दिया जाता है।
खपत अनुसार नहीं मिल रही बिजली, कट लगाकर निगम कर रहा कमी पूरी
अप्रैल माह में गर्मी ने अपने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है, जिसके चलते बिजली की खपत भी बढ़ चुकी है। जिले में रोजाना 60 लाख यूनिट की खपत के मुकाबले 54.46 लाख यूनिट बिजली उपलब्ध हो रही है। खपत से कम बिजली मिलने के कारण अब दिन में भी करीब 6 घंटे तक आपूर्ति बंद रखी जा रही है। अघोषित कट लगने के करण रोजगार भी प्रभावित हो रहे हैं तथा आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार थर्मल प्लांट से क्षमता के अनुसार बिजली का उत्पादन नहीं हो रहा है तथा अडाणी ग्रुप से भी समझौते के अनुसार बिजली उपलब्ध नहीं हो रही है।
विज्ञापन
अप्रैल में ही भीषण गर्मी पड़ने के कारण बिजली की खपत बढ़ गई है। फिलहाल जिले में रोजाना 60 लाख यूनिट बिजली की जरूरत है, परंतु करीब 6 लाख यूनिट कम बिजली मिल रही है, जिस कारण कट लग रहे हैं।
-मोहनलाल जांगड़ा, एसडीओ, बिजली निगम, सिरसा।