{"_id":"6609e18ef2867fd7ca0a9b04","slug":"60-lakh-property-tax-deposited-on-the-last-day-of-exemption-sirsa-news-c-128-1-svns1027-117635-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: छूट के आखिरी दिन 60 लाख प्रॉपर्टी टैक्स हुआ जमा, सालाना लक्ष्य हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: छूट के आखिरी दिन 60 लाख प्रॉपर्टी टैक्स हुआ जमा, सालाना लक्ष्य हुआ पूरा
Mon, 01 Apr 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। प्रॉपर्टी टैक्स भरने को लेकर रविवार छुट्टी का दिन होने के बाद भी लोगों का अच्छा रुझान देखने को मिला। नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के साथ-साथ शहरवासियों ने बड़े स्तर पर ऑनलाइन भी प्रॉपर्टी टैक्स भरा। रविवार को छूट के आखिरी दिन 60 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ। इस तरह नगर परिषद ने अपना 5.23 करोड़ रुपये का सालाना प्रॉपर्टी टैक्स का लक्ष्य पूरा कर लिया। अधिकारियों के जानकारी के अनुसार कुल छह करोड़ के करीब सालाना प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ है, जो कि लक्ष्य से ज्यादा है।
शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से 31 मार्च 2024 तक प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज पर शत प्रतिशत छूट व एरियर पर 15 फीसदी की छूट की घोषणा की थी। इसी छूट का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए नगर परिषद कार्यालय रविवार को भी खुला रहा है। कैश और चेक के आधार पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए शहरवासी पहुंचे। इतना ही नहीं, प्राॅपर्टी टैक्स का सत्यापन भी ऑन द स्पॉट करवाया जा रहा था।
सालाना प्रॉपर्टी टैक्स - 5.23 करोड़ रुपये
जमा हुआ प्रॉपर्टी टैक्स - 6 करोड़ के करीब
31 मार्च को जमा हुआ टैक्स - 60 लाख के करीब
30 मार्च को जमा हुआ टैक्स - 11.18 लाख रुपये
दो दिनों के अंदर 70 लाख से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ है। सालाना प्रॉपर्टी टैक्स का लक्ष्य पूरा कर लिया है। इस बार लोगों ने बड़े स्तर पर प्रॉपर्टी टैक्स भरा है और छूट का लाभ लिया है।
विज्ञापन
-मनीष सैनी, प्रभारी, संपत्ति कर शाखा, नगर परिषद