फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   60 applications received for Rania and Otu PAC elections

Sirsa News: रानियां और ओटू पैक्स चुनाव के लिए आए 60 आवेदन

Tue, 13 May 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 13 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
60 applications received for Rania and Otu PAC elections
सिरसा। रानियां और ओटू पैक्स के लिए शाम पांच बजे तक कुल 60 आवेदन आए। इसमें से 30 रानियां और 30 ओटू पैक्स से हैं। रानियां में 3,762 मतदाता हैं। इनमें से एक एससी, दो महिलाएं, एक बीसी, एक चेयरमैन चुना जाना है। मतदान के दिन जो 10 प्रत्याशी सबसे ज्यादा वोट लेकर जाएंगे, वे ही विजयी होंगे। सहायक रजिस्ट्रार संजीव कौशिक ने बताया कि दोनों जगहों के लिए छंटनी 13 मई को की जानी है। 15 मई को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन है। रानियां पैक्स के चुनाव 28 मई और ओटू पैक्स के चुनाव 23 मई को होंगे। डिंग पैक्स में 23 मई को नामांकन है और 6 जून को चुनाव है।
विज्ञापन


जिंदा ने पैक्स रानियां चुनाव के लिए भरा नामांकन





रानियां। 28 मई को होने वाले रानियां पैक्स के लिए गांव नानुआना से किसान नेता हरजिंद्र सिंह ढिल्लों उर्फ जिंदा नानुआना ने प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन भरा। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी से जिलाध्यक्ष हैप्पी रानियां और समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने जिंदा नानुआना के रानियां पैक्स चुनाव प्रत्याशी का नामांकन भरने पर मिठाई बांटी और किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। जिंदा ने कहा कि अगर वह चुनाव जीत जाते हैं तो रानियां क्षेत्र में किसानों को नकली खाद, बीज व उर्वरकों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed