विशाखापपट्टनम में 14 से 24 दिसंबर तक आयोजित हुई 57वीं नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हरियाणा टीम में खेलते हुए शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में 4 गोल्ड व एक-एक सिल्वर व ब्रांज पदक हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों का शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल में पहुंचने पर शनिवार को स्कूल प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया ने जोरदार स्वागत किया।
स्कूल प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया ने बताया कि विशाखापट्टनम में आयोजित नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। उन्होंने बताया कि 7 से 11 आयु वर्ग (कैडेट वर्ग) में हरियाणा टीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इस टीम में कुल 16 खिलाड़ियों में से रविंद्र, गजलप्रिया, जन्नत, खुशबु अश्मीत शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल से थे। जबकि सब जूनियर वर्ग में प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने ब्रांज पदक हासिल किया। इस टीम में कोमल, अभी, निशु, गुरप्रीत शाह सतनाम जी गर्ल्स से थे। वहीं जूनियर इनलाइन भी प्रदेश की टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। जिसमें मुस्कान, सिमरन प्रीत, हरमन, खुशी, रीनू व अंकिता शाह सतनाम जी गर्ल्स से थी। जूनियर क्वाड स्केटिंग में प्रदेश की छोरियों को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस टीम में कुल 12 खिलाड़ी खेलते हैं, जिनमें से साजिया, अश्मी, सिल्वनीत, सिमरन शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल से थे। सीनियर इनलाइन स्केटिंग में भी प्रदेश की लड़कियों ने कमाल दिखाते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जिसमें जश्न, रमनीत, सतवीर, काजल शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल से थी। सीनियर क्वाड स्केटिंग में भी हरियाणा की महिला टीम को गोल्ड मिला। इसमें मनदीप, गगनदीप, सानिया, गुरजोत, आंचल व साव्या शाह सतनाम जी गर्ल्स से थी।