{"_id":"5f591a518ebc3e43984e5bba","slug":"58-people-found-corona-positive-sirsa-news-rtk572819023","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 58 नए कोरोना संक्रमित मिले, 75 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 58 नए कोरोना संक्रमित मिले, 75 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर
विज्ञापन
कार्यालय को सैनिटाइज करते दमकल के कर्मचारी।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना का कहर जारी है, बुधवार को जिले में 58 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, वहीं 75 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट गए हैं। वहीं बीते छह दिन पूर्व संक्रमित मिले भाजपा जिलाध्यक्ष और उनकी पत्नी की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जबकि ऐलनाबाद के ई-दिशा केंद्र में दो कर्मचारी संक्रमित मिलने पर केंद्र में दो दिन के लिए सभी काम बंद कर दिए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1968 हो गई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को आई रिपोर्ट में 58 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। जिले में मिले संक्रमितों में 5 ऐलनाबाद से, 4 बांसल कॉलोनी सिरसा, 8 मंडी कालांवाली, 3 चौटाला, 4 चोरमार, 6 जिला जेल, एक कोर्ट कॉलोनी, एक धोलपालिया, एक केसुपुरा, एक बी ब्लॉक, एक डी ब्लॉक, एक ई ब्लॉक, एक डीसी कॉलोनी, एक मेला ग्राऊंड, एक चत्तरगढ़पट्टी, एक रानियां, एक केलनियां, दो ओटू, दो सी ब्लॉक, एक पुलिस लाइन, एक रानियां रोड, एक कीर्तिनगर, एक बेगू रोड, एक कांडा कॉलोनी, दो तेलियांवाली गली, एक ख्योंवाली, एक मेहनाखेडा, एक जंडवाला, एक विष्णुपुरी, एक गांव डबवाली और एक मंडी डबवाली के संक्रमित शामिल हैं। वहीं बुधवार को 75 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1968 हो गई है, वहीं अब तक 1356 संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं।
कर्मचारी मिला संक्रमित दो दिन के लिए ऐलनाबाद ई-दिशा केंद्र बंद
ई-दिशा में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। कोरोना का मामला सामने आने के बाद गाइडलाइन के अनुसार ऐहतियात के तौर ई-दिशा को बंद कर दिया गया है, जोकि आगामी दो दिनों तक बंद रहेगी। अब ई-दिशा में सोमवार से सेवाएं शुरू हो सकेंगी। वहीं ई-दिशा केंद्र में संक्रमित मिलने के बाद सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया गया है।
विज्ञापन
कोट
बुधवार को आई रिपोर्ट में 58 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 75 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। लोग मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करें तो संक्रमण को रोका जा सकता है।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग सिरसा।