फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   56 thousand rupees cash snatched from the employee of a finance company

Sirsa News: फाइनेंस कंपनी के कारिंदे से छीनी 56 हजार की नकदी

Thu, 10 Apr 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 10 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
56 thousand rupees cash snatched from the employee of a finance company
सिरसा। जिले के गांव भारुखेड़ा गांव में फाइनेंस कंपनी के कारिंदे से मोटरसाइकिल सवार युवक 56 हजार रुपये की नकदी लूटकर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डबवाली पुलिस को दी शिकायत में स्वतंत्र फाइनेंस कंपनी डबवाली के सेल्समैन राकेश तानसर राजस्थान ने बताया कि वह कंपनी के लिए पैसा जमा करने का काम करता है। वह गांव भारूखेड़ा में पैसा जमा कर जब वापस आने के लिए भारुखेड़ा से डबवाली जाने वाली सड़क पर पहुंचा। तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने सड़क के बीच में बेसबॉल फेंक दी। गिरने की स्थिति को देखते हुए उसने अपने मोटरसाइकिल को रोक लिया। वहीं, पीछे से आए मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसके साथ छीना झपटी शुरू कर दी। इसी छीना झपटी में मोटरसाइकिल सवार लुटेरे उससे 56000 रुपये की नकदी लूटकर भाग गए। घटना की जानकारी राकेश ने तुरंत अपने फाइनेंस कंपनी के अन्य कर्मचारियों को दी। पुलिस ने राकेश कुमार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed