फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   5500 teachers are learning simple ways to teach children

5500 शिक्षक सीख रहे हैं बच्चों को पढ़ाने के सरल तरीके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
5500 teachers are learning simple ways to teach children
सिरसा। स्कूल खुलने के साथ ही शिक्षा निदेशालय द्वारा ट्रेनिंग प्रोग्राम में प्राइमरी व अपर प्राइमरी के 5550 अध्यापकों की ऑनलाइन ट्रेनिंग करवाई जा रही है। निष्ठा के तहत दी जाने वाली यह ट्रेनिंग दीक्षा एप के माध्यम से ऑनलाइन दी जा रही है। इसमें बताया जा रहा है कि पढ़ाई को किस तरह रोचक ढंग से बच्चों को पढ़ाया जाए, जिससे परीक्षा परिणाम में सुधार हो। साथ ही बच्चों को सिखाने के विभिन्न तरीकों से अवगत करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाया जा रहा था, ऐसे में कक्षा अध्यापकों के साथ विद्यार्थियों का तालमेल कम हो गया। विद्यार्थी व अध्यापकों के बीच तालमेल को बढ़ाने व शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए निदेशालय द्वारा निष्ठा 2.0 व निष्ठा 3.0 प्रोग्राम के माध्यम से राजकीय स्कूलों के अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें 9वीं से 12वीं कक्षा के 2200 अध्यापकों व स्कूल प्राचार्यो को निष्ठा 2.0 प्रोग्राम के तहत दीक्षा हरियाणा पोर्टल पर ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही है। अध्यापकों व प्राचार्यों द्वारा 12 बेसिक मॉड्यूल की ट्रेनिंग पूरी होने को है। दिसंबर माह में इन अध्यापकों को विषय विशेष पर आधारित मॉड्यूल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं पहली से 5वीं कक्षा तक 2350 अध्यापकों को निष्ठा 3.0 के तहत ऑनलाइन ट्रेनिंग में अब तक 4 मॉड्यूल पूरे होने को है। शिक्षण में पेडागॉजी पर आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस तरह होता है प्रशिक्षण, बाद में टेस्ट
जिला संयोजक परमानंद शास्त्री ने बताया कि निष्ठा 2.0 व 3.0 प्रोग्राम केे तहत प्रशिक्षण कार्य में 9वीं से 12वीं कक्षा के अध्यापकों व प्राचार्य के लिए माह की 1 तारीख को 4 मॉड्यूल जारी किए जाते हैं। जिसके ट्रेनिंग ले रहे अध्यापकों को 25 तिथि तक खोल प्रशिक्षण लेना होता है। वहीं पहलीं से 5वीं कक्षा तक वाले अध्यापकों को प्रतिमाह दो मॉड्यूल करवाए जाते हैं। जिनका ट्रेनिंग मार्च माह तक चलेगी। ट्रेनिंग के दौरान प्रत्येक माह के अंत में 20 नंबर की परीक्षा होती है जिसमें से अध्यापक को 14 अंक लेने अनिवार्य है नहीं तो वह मॉड्यूल ट्रेनिंग में पास नहीं माना जाएगा और ना ही पास सर्टिफिकेट जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली से 5 वीं व 9वीं से 12वीं कक्षा तक के अध्यापकों की निष्ठा ट्रेनिंग का संचालन करवाया जा रहा है। ऑनलाइन ट्रेनिंग दीक्षा हरियाणा पोर्टल के माध्यम से दी जा रही है। ताकि विद्यार्थियों को दी जाने वाली शिक्षा में बेहतर प्रयास किए जा सके।
-पवन सुथार, डाईट प्राचार्य डिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed