फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   550 employees of 150 branches of 12 banks on strike, 100 crore transactions affected

12 बैंकों की 150 शाखाओं के 550 कर्मचारी हड़ताल पर, 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
550 employees of 150 branches of 12 banks on strike, 100 crore transactions affected
हड़ताल पर बैठ प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बैंकों के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल कर दी। दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन शहर के बरनाला रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर धरना दिया गया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले चली हड़ताल में 12 बैंकों की जिले भर की करीब 150 शाखाओं के 550 से ज्यादा कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। हड़ताल से वीरवार को करीब 100 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ और आमजन को बैंक से खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। शुक्रवार को भी हड़ताल रहेगी और शनिवार-रविवार को अवकाश है, इसलिए अब सोमवार से ही बैंक में सेवाएं मिल सकेंगी।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि भारत सरकार शीतकालीन सत्र में बैंकिंग लॉ अमेंडमेंट बिल ला रही है। इसी का कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। बरनाला रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समक्ष यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के नेतृत्व में कर्मचारी धरने पर बैठे। सिरसा में 12 बैंकों की ग्रामीण व शहरी शाखाओं पर रविवार तक गेट पर टाला लटका रहा। दो दिन की हड़ताल से बैंकों में अनुमानित 460 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हो सकता है। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि भारत सरकार बैंकिंग लॉ अमेंडमेंट बिल लाकर सरकारी बैंकों का निजीकरण करने पर उतारू है। एक समय केंद्र सरकार ने ही बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था। अब फिर से निजीकरण की ओर बढ़ाया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं के हितों पर भी कुठाराघात होगा। इसलिए सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। वीरवार व शुक्रवार की दो दिवसीय हड़ताल है जबकि शनिवार व रविवार को बैंक बंद रहते हैं। इस तरह से चार दिनों तक बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
विज्ञापन

निजीकरण का कर रहे विरोध : कंबोज
यूएपबीयू के जिला अध्यक्ष अशोक कंबोज ने बताया कि सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में पूरे प्रदेश भर में कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर है। सरकार सरकारी बैंकों का निजीकरण करने की तैयारियां कर रही है। अगर बैंकों का निजीकरण होता है तो कर्मचारियों की नौकरियों पर आ बनेगी। कर्मचारी प्रस्तावित बैंकिंग लॉ अमेंडमेंट बिल लाने का विरोध कर रहे हैं। जिसके माध्यम से भारत सरकार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक का निजीकरण करने जा रही है। इस मौके पर यूएफबीए के जिला अध्यक्ष अशोक कंबोज, रामेश कंकड़, नरेश, संदीप, प्रशांत और एजीएस अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की बढ़ी परेेशानी : बैंक गेटों पर ताले लगे देख ग्राहक लौटे वापस
हड़ताल की जानकारी ना होने के चलते बैंकों में लेनदेन करने आने वाले बैंक गेटों पर ताला जड़ा देख वापस लौटे। इस कारण उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी लेकिन दूसरी ओर एटीएम खुले नजर आए। इससे उपभोक्ताओं को नकदी को लेकर खास कोई परेशानी नहीं आई। कर्मचारियों की निजीकरण के विरोध में 17 दिसंबर को भी हड़ताल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed