{"_id":"66957a4c01c2998ba207e534","slug":"55-buses-will-be-sent-to-mahendragarh-for-amit-shahs-rally-buses-will-leave-today-at-5-am-50-to-60-routes-across-the-district-will-be-affected-sirsa-news-c-128-1-slko1008-122717-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अमित शाह की रैली में महेंद्रगढ़ भेजी जाएंगी 55 बसें, आज सुबह पांच बजे ही रवाना हो जाएंगी बसें, जिलेभर के 50 से 60 रूट होंगे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अमित शाह की रैली में महेंद्रगढ़ भेजी जाएंगी 55 बसें, आज सुबह पांच बजे ही रवाना हो जाएंगी बसें, जिलेभर के 50 से 60 रूट होंगे प्रभावित
Tue, 16 Jul 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। महेंद्रगढ़ में मंगलवार को होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली के लिए जिले से रोडवेज की 55 बसें भेजी जाएंगी। रोडवेज की ओर से 45 बसें सिरसा डिपो और 10 बसें डबवाली डिपो से भेजी जाएंगी। इस कारण जिलेभर के 50 से 60 रूट प्रभावित होंगे।
रैली के िलए शाम से सुबह के रूटों पर चलने वाली बसों को महेंद्रगढ़ भेजा जा रहा है, क्योंकि ज्यादातर बसें गावों के रूटों पर ही चलाई जाती हैं। इनमें ग्रामीण इलाकों के यात्री आवागमन करते हैं। इन बसों के रैली में जाने के कारण जिलेभर के 50 से अधिक रूट प्रभावित रहेंगे।
इससे इन पर निर्भर कर्मचारी, विद्यार्थी और बाहरी संस्थानों में काम करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि ज्यादातर गावों में ग्रामीण रोडवेज की बसों के सहारे ही आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
तीन गांवों पर रहेगी एक बस : रोडवेज विभाग के कर्मचारियों के अनुसार तीन गांवों में एक बस रहेगी, जिसमें रैली के लिए जाने वाले लोगों को महेंद्रगढ़ ले जाया जाएगा। इनमें गावों में तैनात भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बसों में ले जाने के लिए जिम्मेदारी रहेगी। गांवों से सुबह पांच बजे से इस बसों की रवानगी होगी और देर रात तक बसाें की वापसी होगी। इन बसों को बुधवार से निर्धारित रूटों पर चलाया जाएगा।।
-- -- -
ये रूट होंगे प्रभावित
सिरसा से गावों में आसपास के रूटों माधोसिंघाना, रानियां, कालांवाली, चोपटा, बडागुढ़ा, पन्नीवाला, डबवाली के गांवाें में प्रभावित रहेंगी। इस कारण इन गावों से आने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
कोट्स
मुख्यालय की ओर से 55 बसों की मांग की गई थी। इसलिए सिरसा डिपो से 45 और डबवाली डिपो से 10 बसों को भेजा जा रहा है। - संतलाल, डिपो प्रभारी, सिरसा।