फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   52 posts of special police officers will be filled in police district Dabwali.

Sirsa News: पुलिस जिला डबवाली में 52 स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पद भरे जाएंगे

Sat, 09 Mar 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 09 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
52 posts of special police officers will be filled in police district Dabwali.
डबवाली। पुलिस जिला डबवाली में 52 एसपीओ के पदों पर अस्थाई व मानदेय के आधार पर चयन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डबवाली सुमेर सिंह ने बताया कि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12 पास रखी गई है। इस प्रक्रिया में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सैनिक (एक्स सर्विसमैन), सीएपीएफ से सेवानिवृत्त कर्मी, एचआईएसएफ व एचएपी 2004 में सेवा मुक्त किए गए जवानों को प्राथमिकता दी जाएगी। उक्त श्रेणियों से जो भी एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) के पद पर कार्य करने के इच्छुक हैं, वे सभी 11 से 12 मार्च तक सुबह 9 से शाम 5 बजे कार्यालय, प्रबंधक पुलिस लाइन डबवाली (नजदीक थाना सदर डबवाली) में अपने वर्तमान 2 फोटो, मूल दस्तावेज, व उनकी दो-दो सत्यापित प्रतियों के साथ पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

आवश्यक शर्तें :-
1. भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच हो।
2. भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले सदस्य अपने साथ अपनी सर्विस व डिस्चार्ज बुक की मूल प्रति के साथ छाया प्रति, आयु प्रमाणपत्र, चार फोटो पासपोर्ट साइज, चरित्र प्रमाणपत्र, पहचानपत्र, एससी/एसटी व बीसी प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेज अवश्य साथ लेकर आएं।
विज्ञापन

3. चयनित एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) एक वर्ष की अवधि के लिए या नियमित आधार पर व्यक्तियों की नियुक्ति की तिथि तक, जो भी पहले हो, तक नियोजित किया जाएगा।
4. 20000 रुपये प्रतिमाह मानदेय, एकमुश्त वर्दी भत्ता 3000 रुपये दिया जाएगा।
5. एसपीओ को हरियाणा पुलिस के कांस्टेबलों के लिए लागू आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा।
6. एसपीओ को कम अवधि के लिए आपात स्थितियों के दौरान हरियाणा राज्य में कहीं भी तैनात किया जा सकता है।


7. स्वयंसेवी एसपीओ अनुशासनहीनता, कदाचार और कर्तव्य के असंतोषजनक प्रदर्शन या गैर आवश्यकता के आधार पर एक वर्ष की अवधि से पहले किसी भी समय संबंधित पुलिस अधीक्षक द्वारा बिना कोई नोटिस जारी किए एक आदेश द्वारा हटाए जाने के लिए उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

8. बर्खास्तगी के इस आदेश के खिलाफ किसी भी वरिष्ठ या किसी न्यायालय के समक्ष कोई अपील नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed